सीडीओ ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

लंबित आवेदनों का हो त्वरित निस्तारण:सीडीओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) गूगल मीट के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त प्रकार के पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आनलाइन शादी अनुदान योजना की प्रगति समीक्षा की गई।

सीडीओ ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के लम्बित आवेदनों पर नाराजगी जताई। योजनान्तर्गत खण्ड विकास अधिकारी बनकटा में 19, तरकुलवा 17, भागलपुर 11, भलुअनी व पथरदेवा 14 तथा रूद्रपुर में 12 लम्बित आवेदन पत्रों को तीन दिवस में जांचोपरान्त पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। जहेन्द्र यादव स०वि०अ० (स०क०) एवं मनोज सिंह प्र० स०वि०अ० (स०क०) को आवंटित विकास खण्डों में सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित होने के कारण कठोर चेतावनी जारी करने हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया। विधवा पेंशन योजनान्तर्गत विकास खण्ड बनकटा में 11 एवं पथरदेवा व तरकुलवा में 07 आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी, के पोर्टल पर लम्बित पाया गया। जिन्हें दो दिन के अन्दर निस्तारण करने का निर्देश सीडीओ ने दिया।

कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत विकास खण्ड तरकुलवा में 06 एवं भटनी में 05 आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी, के पोर्टल पर लम्बित पाया गया, जिन्हें दो दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। पिछड़ा वर्ग आनलाइन शादी अनुदान योजनान्तर्गत विकास खण्ड बनकटा में 29, पथरदेवा 19, देवरिया सदर 14, भलुअनी 16 एवं भागलपुर में 05 आवेदन पत्र पोर्टल पर लम्बित पाये गये। सीडीओ ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को निर्देशित किया कि वे अपने विकास खण्ड में लम्बित आवेदन पत्रों को जांचोपरान्त आनलाइन अग्रसारित करते हुए उसकी हार्डकापी तीन दिवस के अन्दर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

7 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

8 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

8 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

8 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

9 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

9 hours ago