देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) अन्त्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के संबंध में आज मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा समीक्षा की गयी। इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख् चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी आयुष्मान भारत) डी०सी०पी०एम० (एनएचएम) ए ( एन०एच०एम०), जिला मैनेजर (सी०एस०सी०) आदि उपस्थित थे। बैठक में सभी जनसेवा केंद्र संचालको को प्रत्येक दिन राशन कोटेदार की दुकान अथवा पंचायत भवन पर प्रतिदिन कैंप लगाकर सभी अंत्योदय राशन लाभार्थियों प्रधानमंत्री जनरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जनरोग्य योजना व उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थीओ के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए थे जिसमें जनसेवा केंद्र संचालक इस कार्य में रूचि नहीं लिया जा रहा है, उनकी तत्काल आईडी बंद कराकर उनके विरुद्ध आवश्यक कर्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। बैठक में पी०एम०जे०ए०वाई० एप के द्वारा आशा द्वारा आयुष्मान कार्ड न बनाये जाने पर नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डा0 सुरेन्द्र कुमार चौधरी को निर्देशित किया गया कि जिन आयुष्मान मित्रो तथा बी०सी०पी०एम० द्वारा लक्ष्य प्राप्ति नहीं की जा रही है, उनका उस दिन का वेतन बाधित कराते हुये कारण बताओ नोटिस जारी करें।
बैठक में सभी बी०सी०पी०एम० द्वारा अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराया गया कि आशा को पी०एम०जे० एप्प के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाये जाने में सी०एचओ तथा ए०एन०एम० द्वारा सहयोग नहीं मिल पा रहा है जिस पर खेद व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देवरिया को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी / नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डा० सुरेन्द्र कुमार चौधरी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी / डा० विनय प्रकाश पाण्डेय तथा डी०सी०पी०एम० डा० राजेश गुप्ता का स्पष्टीकरण लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आयुष्मान भारत टीम को जल्द से जल्द सभी छूटे हुये आशाओ तथा पंचायत सहायको की पी०एम०जे०ए०वाई० आई०डी० रजिस्टर्ड कराये जाने हेतु स्टेट हेल्थ एजेन्सी से पत्र व्यवहार कराने का निर्देश दिया गया ।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…