सीडीओ ने किया निपुण एसेसमेंट टेस्ट का निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) । मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने बृहस्पतिवार को जनपद में चल रहे निपुण एसेसमेंट टेस्ट का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्रों से संवाद किया।
सीडीओ ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मिश्रौलिया बैतालपुर का दौरा किया, जहां 100 में से 96 बालिकाएं उपस्थित थीं। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई और परीक्षा अनुभवों पर बातचीत की और विद्यालय की आवासीय सुविधाओं, भोजन और सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। स्कूल वार्डन मंजू राय ने बताया कि सभी सुरक्षा उपकरण और सीसीटीवी कैमरे कार्यरत हैं।
इसके बाद सीडीओ ने उच्च प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया का दौरा किया। यहां निपुण परीक्षा के दौरान 146 में से 143 बच्चे उपस्थित थे। सीडीओ ने बच्चों से सवाल पूछकर उनकी शैक्षिक प्रगति की जानकारी ली।
निरीक्षण के अगले चरण में सीडीओ ने खोराराम स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया, जहां सभी 76 नामांकित बालिकाएं उपस्थित थीं। इसके अलावा, उच्च प्राथमिक विद्यालय खोराराम में 172 में से 169 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए।
सीडीओ ने सभी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रशासन को स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी बैतालपुर जयराम और जिला समन्वयक बालिका शिक्षा आलोक पांडेय भी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

3 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

3 hours ago

दो दिन चलेगा सरकार का महामंथन, सुधारों से लेकर जनसेवा तक पर बनेगी रणनीति

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…

3 hours ago

ड्रग्स के वैश्विक सिंडिकेट पर भारत का रणनीतिक प्रहार

36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…

3 hours ago

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब बिना डेटा भी मिलेगा रिचार्ज का विकल्प

TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…

5 hours ago

18 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल…

5 hours ago