मल्टीपरपज सीड स्टोर का सीडीओ ने किया निरीक्षण

कमियां पाए जाने पर कार्यदायी संस्था को 15 दिन के अन्दर मानक अनुरूप कार्य पूर्ण कराने का दिया निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं टैक्नोलॉजी डिसिमिनेशन सेंटर, भलुअनी का निरीक्षण किया गया। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग है। परियोजना की लागत रू० 0.8014 करोड़ है जिसके सपेक्ष 0.4200 करोड़ अवमुक्त की जा चुकी है। परियोजना पर कार्य 30 मार्च 2022 से प्रारम्भ है। वर्तमान में रंगाई-पुताई का कार्य प्रगति पर है।
निरीक्षण में पाया गया कि इस सेंटर में जो शौचालय बनाया गया है वह बहुत ही कम जगह में बनायी गयी है जिससे दरवाजे खोलने एवं बन्द करने में कठिनाई हो रही है। खिड़कियों को खोलकर देखा गया जिसके हैण्डिल जाम था। हाल के खिड़कियों एवं दिवाल के बीच गैप पाया गया जिसे ठीक कराने के निर्देश दिये गये। विद्युत वायरिंग हेतु जो गड्ढे खोदे गये थे उसमें कई स्थानों पर अभी भी गडढे भरे नहीं गये हैं। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि 15 दिन के अन्दर उपरोक्त कमियों एवं मानक अनुरूप कार्य कराते हुए पूर्ण कराएं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

3 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

5 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

5 hours ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

5 hours ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…

5 hours ago

गरीबी से जूझते परिवार में बेटी की शादी बनी चिंता, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…

5 hours ago