नव सृजित कार्यकक्ष एवं कायाकल्पित प्रशिक्षण हाल का सीडीओ ने किया उद्घाटन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। ब्लॉक संसाधन केन्द्र देवरिया सदर के नव सृजित कार्यकक्ष एवं कायाकल्पित प्रशिक्षण हाल का शिक्षार्पण मुख्य विकास अधिकारी देवरिया रवीन्द्र कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षा में व्यापक परिवर्तन लाने का आश्वासन किया तथा निपुण विद्यार्थी, निपुण विद्यालय, निपुण ब्लॉक से ही निपुण जनपद की महत्वकांक्षी योजनाओं को साकार होने की बात कहीं। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु समस्त शिक्षकों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चन्द्र नाथ ने शिक्षा में हो रहे परिवर्तनों को रेखाकिंत किया तथा मुख्य विकास अधिकारी को आश्वस्त किया कि समस्त शिक्षक शासन मंशा के अनुरूप शिक्षण कार्य करेंगे, तथा जनपद को समयान्तर्गत निपुण बना देंगे खण्ड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर श्री विजयपाल नारायण त्रिपाठी ने समस्त आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया, श्यामदेव यादव ने स्वरचित श्लोक सुनाया, ऋषिकेश जायसवाल शिक्षक भवन के कायाकल्प हेतु मुख्य विकास अधिकारी के प्रति कृतज्ञता व्यक्ति किया।
जिला समन्वयक ( सामुदायिक शिक्षा) डा० आलोक कुमार पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे, खण्ड शिक्षा अधिकारी पथरदेवा गोपाल मिश्र, नित्यानन्द यादव, नन्दलाल, नरेन्द्रमोहन सिंह, शम्भू सिंह, निलम सिंह, ए०आर०पी० अलियादम, ए०आर०पी०, अजय कुमार सिंह समेत सौकड़ो शिक्षक उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली महोत्सव 24 फरवरी से 3 मार्च 2026- होलाष्टक से धूलिवंदन तक-चंद्रग्रहण,आस्था, ज्योतिष और व्यवहारिकता के बीच संतुलन

होलाष्टक की मान्यताएं हमें संयम,अनुशासन और आत्मचिंतन का संदेश देती हैं, जबकि होली का रंगोत्सव…

39 minutes ago

फर्जी अपहरण की कहानी निकली, मोबाइल पर लड़की को परेशान करने से जुड़ा मामला

सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दतीवढ़ निवासी कक्षा आठवीं के…

1 hour ago

महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केन्द्रो का किया निरिक्षण

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश,लखनऊ की सदस्य गीता विश्वकर्मा के…

1 hour ago

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए औरैया…

1 hour ago

पुलिस लाइन देवरिया में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने…

2 hours ago

देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 128 वाहन चालकों पर कार्रवाई

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के…

2 hours ago