सीडीओ ने कृषि से सम्बन्धित विभागों के साथ की समीक्षा बैठक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित विभागों के साथ विकास भवन के गांधी सभागार में समीक्षा बैठक की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता, नहर को निर्देशित किया गया कि समय से नहरों की सफाई कराकर जनपद की सभी नहरों में पानी टेल तक पहुंचाया जाय।
अधिशासी अभियन्ता, नलकूप द्वारा समस्त नलकूपों की सूची उपलब्ध करा दिया गया है जिसकी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा टीम बनाकर नलकूपों की जांच कराई जायेगी। जिससे पता लगाया जा सक कि जनपद में कितने नलकूप खराब हैं। विद्युत दोष से 07 नलकूप मोटर जलने की वजह से 18 जनवरी, 2023 से खराब पाया गया है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता, विद्युत, सलेमपुर की स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये गये।
कृषि विभाग की समीक्षा में पाया गया कि एक्सपोजर विजिट प्रदेश के अन्दर एवं प्रदेश के बाहर शत-प्रतिशत नहीं कराया गया है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उप कृषि निदेशक, देवरिया को निर्देशित किया गया कि एक्सपोजर विजिट कृषक प्रशिक्षण, बी०एफ०ए०सी० की बैठक समय से लक्ष्य के सापेक्ष करा लिया जाय। सोलर पम्प योजना के अन्तर्गत जनपद हेतु कुल 418 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसके सापेक्ष कुल 268 कृषकों ने बुकिंग कराकर टोकन मनी जमा किया गया है एवं 268 कृषकों का बोरिंग सत्यापन कराया जा चुका है तथा अब तक 184 सोलर पम्प की स्थापना कराया जा चुका है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि सोलर पम्प की स्थापना में गति लाई जाय ।
पं०दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु जनपद में कुल 500 हे0 का लक्ष्य प्राप्त है जिसके सापेक्ष 115.87 लाख रू0 की पूर्ति किया जा चुका है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि इस माह के अन्त तक लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ति कराया जाय।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि जितने रसायनों का आवंटन हुआ है इस माह के अन्त तक वितरण कराकर डी०बी०टी० की कार्यवाही की जायेगी। कृषि रक्षा उपकरणों में लक्ष्य के सापेक्ष वितरण न होने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रचार-प्रसार कराकर पूर्ति शत-प्रतिशत करायें।
जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बताया गया कि आर०के०वी०वाई० योजना में केला में 20 हे0 के सापेक्ष पूर्ति 20 हे0 दिखाया गया है मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि 14 फरवरी, 2023 तक सत्यापन कराकर 18 फरवरी तक भुगतान करायें। संरक्षित खेती हेतु शेड का निर्माण करा लिया गया है। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी, देवरिया द्वारा बीज वितरण कार्य में पूर्ति दिखाया गया है जबकि वितरण नहीं कराया गया है तथा आकांक्षात्मक विकास खण्डों में भी बीज वितरण नहीं कराया गया है इस हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये गये। साथ ही रिपोर्ट में बजट भी अंकन करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में विकेश कुमार उप कृषि निदेशक मु० मुजम्मिल जिला कृषि अधिकारी, अरूणेश कुमार अग्रणी जिला प्रबन्धक, रतनशंकर ओझा जिला कृषि रक्षा अधिकारी, नन्द किशोर जिला कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत, डा घनश्याम वर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी अधिशासी अभियन्ता सिचाई, आर०एस० यादव, जिला उद्यान अधिकारी अजय कुमार, सहायक निबन्धक सहकारी समितिया अमर सिंह, अधिशासी अभियन्ता, विद्युल सलेमपुर, नरसिंह यादव, अधिशासी अभियन्ता, ट्यूबवेल, अधिशासी अभियन्ता, नहर उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

49 minutes ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

1 hour ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

1 hour ago

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

3 hours ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

4 hours ago