विकास खण्ड रेहरा बाजार मीटिंग हाल में सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने की समीक्षा बैठक

रेहरा बाजार /बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।विकास खण्ड रेहरा बाजार कार्यालय के मीटिंग हाल में सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने समीक्षा बैठक कर मताहतो को जरूरी निर्देश दिया।सीडीओ ने विकास खण्ड के कार्यालय ,मनरेगा सेल , कम्पूटर रूप ,स्यंम सहायता समूह आवास व अन्य संचालित योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण तरीके से तेजी लाने का निर्दश बीडीओ रजनीश कुमार शुक्ला को दिया। उन्होंने बीडीओ को कर्मचारियों /अधिकारियों से आपसी सामंजस्य स्थापित कर योजनाओं के संचालन में तेजी लाने व कार्य में हीलाहवाली करने वालों की सूचना देने का निर्देश दिया,सीडीओ पीएचसी रेहराबाजार के ओपीडी कोल्ड चैन/लैव,यार्ड,व दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। परिसर में साफ सफाई ,1वर्ष 6माह पुराना दवा मिलने पर नाराज़ दिखे और कहा कि इसी पहले वितरण किया जाये।नये भवन सीएच में विद्युतीकरण न होने व शिक्षा क्षेत्र के एक दर्जन पी एस /यूपीएस में विद्दुतीकरण न होने से अवर अभियंता रेहराबाजार को कड़ी फटकार लगाया ।और विद्युतीकरण कराकर सूचना देने को कहा , सीडीओ ने शिक्षा विभाग ,स्वास्थ्य विभाग ,पशुपालन विभाग,बाल बिकास एवं पुष्टाहार विभाग /बिद्दुत विभाग ,कृषि विभाग आदि की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिया। इस अवसर पर कमलेश सोनी डीडीओ , बीडीओ रजनीश शुक्ला,सीडीपीओ डा संदीप ,पीएचसी रेहराबाजार प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ चंद्र प्रकाश,पशुचिकित्साधिकारी डा ए के पाण्डेय ,आदि अधिकारी ,कर्मचारी मौजूद रहे।।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

7 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

8 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

8 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

9 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

9 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

9 hours ago