आदर्श प्राथमिक विद्यालय में सीडीओ ने वितरित किया बच्चों को अंकपत्र

वास्तविक रुप से मिला है आदर्श विद्यालय का स्वरुप

सीडीओ के पिता ने भी बच्चों को दी शुभकामनायें

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। गोद लिए हुए जनपद के बैतालपुर विकास खण्ड के अन्तर्गत आदर्श प्राथमिक विद्यालय रूच्चापार में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने अपने पिता विजय बहादुर के साथ उपस्थित होकर कक्षा-5 के पासआउट बच्चों को अंकपत्र का वितरण किया तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देने के साथ ही उन्हें उपहार भी प्रदान किया। पासआउट बच्चों के विदाई समारोह का आयोजन कर मुख्य विकास अधिकारी ने एक नई परम्परा की पहल की है, जिससे बच्चों में अत्यन्त ही हर्ष देखा गया।
इस विद्यालय पर लगभग 9 महीने पूर्व ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के निरीक्षण के दौरान पहुँचे मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय की जर्जर भवन और संसाधनों के अभाव को देखा तथा विद्यालय को कायाकल्प के तहत चुना व इसके तहत साज-सज्जा व अन्य आवश्यक कार्यो को कराया। सबसे पहले भवनों की जर्जर स्थिति को क्रमिक सुधार, बिना किसी शासकीय सहयोग के स्वयं सेवी संगठनों, अन्य सम्मानित व्यक्तियों के सहयोग से विद्यालय के कमरों की मरम्मत, रंगाई-पुताई, अत्याधुनिक किचन का निर्माण, बच्चों के खेलने के लिए स्लाईडर झुले, दिव्यांग शौचालय, लाईब्रेरी, स्मार्ट क्लास, आदि की व्यवस्था के साथ-साथ विद्यालय विद्यालय में आन्तरिक मूल्यांकन कराकर सर्वश्रेष्ठ 10 चिन्हित बच्चों को जनपद स्तरीय अधिकारी से गोद दिलाया।
इस विद्यालय में आर्गेनिक युक्त पोषण वाटिका का निर्माण, सोलर लाईट, विद्यालय में कई वर्षों से पड़े हुए मिट्टी के ढेर को हटवाकर उसमें फूल-पौधे एवं घास लगवाने का कार्य प्रारम्भ कराया गया। इसी विद्यालय में आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण कराकर प्रि-प्राईमरी एजूकेशन की संकल्पना को साकार करने का प्रयास किया गया व इस केन्द्र के नोडल अधिकारी जी०एस० प्रियदर्शी के हाथों उद्घाटन करवाया गया। विभिन्न उत्सवों, गणत्रंत दिवस, स्वतंत्रा दिवस, गांधी जयन्ती अवसर पर समय निकालकर स्वयं भी उपस्थित होकर बच्चों को प्रेरित करते रहे।
शुक्रवार को विद्यालय में परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित होकर कक्षा-5 के 25 बच्चों को अंक पत्र के साथ-साथ स्थानान्तरण प्रमाण पत्र दिया। कक्षा-5 में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा संजना प्रजापति, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली संजना गौड, तृतीय स्थान पर रिया विश्वकर्मा ने अपने अनुभवों का साझा किया और यह बताया कि मुख्य विकास अधिकारी की देख-रेख व विद्यालय के प्रधानाचार्य नित्यानन्द चौबे जी के कुशल मार्गदर्शन में हमने जो भी कुछ सीखा आगे आने वाले समय में पठन-पाठन करके देश का नाम रौशन करेंगे। इस कार्यक्रम में कक्षा-चौथी के छात्र प्रिंस विश्वकर्मा ने कक्षा 5वीं के छात्रों के बिदाई समारोह में एक भावनात्मक उद्बोधन प्रस्तुत किया और यह बताया कि इस विद्यालय को छोड़कर जा रहे हमारे बड़े भाई-बहन बहुत ही याद आयेंगे। तद्पश्चात शासन के निर्देश के क्रम में अपने गोद लिये गये विद्यालय के कक्षा 4 में 37 बच्चे, कक्षा-3 के 22 बच्चे, कक्षा-2 के 15 बच्चे, कक्षा-1 में 25 बच्चों को अंक पत्र वितरित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के पूज्य पिताजी विद्यालय में उपस्थित होकर बच्चों को शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकान्त राय, ग्राम प्रधान सतेन्द्र यादव एवं सहायक अध्यापक अभय कुमार सिंह एवं रंजना यादव उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

India vs Zimbabwe: 72 रन की बड़ी जीत, 1 मार्च को वेस्टइंडीज से सेमीफाइनल का टिकट दांव पर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा खेल डेस्क)India vs Zimbabwe: भारत की दमदार जीत, सेमीफाइनल की…

5 hours ago

एकादशी व्रत विधि: शास्त्रोक्त पूजा, नियम और पारण की सम्पूर्ण जानकारी

एकादशी व्रत क्यों है इतना फलदायी? जानें शास्त्रों का रहस्य सनातन धर्म में एकादशी व्रत…

6 hours ago

सेहत और स्वाद का संगम: होली पर घर में बनाएं मूंग दाल बाफरी

होली स्पेशल रेसिपी: घर पर बनाएं स्वादिष्ट मूंग दाल बाफरी, पारंपरिक स्वाद के साथ सेहत…

6 hours ago

24 साल की उम्र में अमर हो गए आज़ाद: जानें पूरी गाथा

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, चंद्रशेखर आज़ाद का नाम स्वर्ण अक्षरों…

7 hours ago

बिजोलिया आंदोलन के नायक और स्वतंत्रता संघर्ष के अग्रदूत

विजय सिंह पथिक, बिजोलिया आंदोलन, स्वतंत्रता संग्राम, राजस्थान किसान आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास…

7 hours ago