जिले के दूरस्थ ग्राम भरथापुर में सीडीओ ने दिलायी मतदाता शपथ

ग्रामवासियों का जाना कुशलक्षेम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। ‘‘जागो रे जागो मतदाता’’ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में जनपद के शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम अन्तर्गत नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर ने जनपद के दूरस्थ ग्राम भरथा पुर का भ्रमण कर ग्रामवासियों को शपथ दिलासी कि हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनायें रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भरथा पुर ग्राम में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों से ईवीएम पर मतदान का पूर्वाभ्यास भी कराया गया।
इससे पूर्व ग्राम भरथा पुर पहुंचने पर सीडीओ रम्या आर ने ग्राम का भ्रमण कर यहां की भौगोलिक परिस्थिति का जायज़ा लिया तथा ग्रामवासियों विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों के साथ पूरी आत्मीयमा के साथ मिलते हुए परिजनों का कुशलक्षेम जाना तथा आजीविका के संसाधनों तथा खेती किसानी की बाबत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी, बीडीओ मिहींपुरवा अजीत कुमार सिंह, रिसिया के विनोद यादव, तहसीलदार मिहींपुरवा (मोतीपुर) अम्बिका चैधरी सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह 5 से 8 बजे तक चला विशेष चेकिंग अभियान, 214 लोग जांच के दायरे में

देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 214 लोगों व 132 वाहनों की जांच, पुलिस ने बढ़ाया…

50 seconds ago

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

घुघली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, पुलिस…

3 minutes ago

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, पथराव; 15 हिरासत में

जबलपुर/सिहोरा(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक…

7 minutes ago

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

55 minutes ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

1 hour ago

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

2 hours ago