आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
आजमगढ़ जनपद के हरबंशपुर में स्थित सर्वाेदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में, सी0बी0एस0ई0 शिक्षक कार्यशाला का भव्य आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व निदेशिका कंचन यादव तथा प्रधानाचार्य विधान चन्द्र तिवारी एवं गोरखपुर से ‘रिसोर्स पर्सन’ सलिल कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, जे0पी0एजुकेशन ऐकेडमीए नाथमलपुर गोरखपुर एवं सुनील दत्त त्रिपाठी, प्रधानाचार्य, ओम पब्लिक स्कूल भदोही द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया।
कार्यक्रम के व्याख्याकर्ताओं द्वारा ‘हैप्पी क्लास रूम’ शीर्षक पर विशद् एवं रोचक व्याख्यान प्राप्त किया गया। इस कार्यशाला में कक्षा व कक्ष को कैसे रोचक व ज्ञानवर्धक बनाया जाय, इस पर सलिल कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में कई तरह की गतिविधियों को रिसोर्स परसन सुनील कुमार त्रिपाठी द्वारा शिक्षकों के सम्मुख प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखकर कक्षा-कक्ष की रोचकता को बनाए रखने के लिए व्याख्याकर्ताओं ने, विशेष रूप से मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…
केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…