युवती की हत्या प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत, जल्द होगा खुलासा

गांव की गली में मिला था 19 वर्षीय युवती का शव

लार (देवरिया)।
लार थाना क्षेत्र के हरिकुंडावल गांव के हरिजन टोला में रविवार सुबह एक 19 वर्षीय युवती का शव उसके घर के बगल स्थित गली में पड़ा मिला। मृतका की पहचान गांव निवासी विरन प्रसाद की पुत्री मनीषा के रूप में हुई थी। इस घटना की सूचन युवती के पिता द्वारा 112 नंबर पर दी गई थी । सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। इसके कुछ ही देर बाद पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह तथा सीओ सलेमपुर भी घटनास्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड के साथ मौके का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के पिता विरन प्रसाद द्वारा दी गई तहरीर में एक पूर्व परिचित व्यक्ति पर हत्या का संदेह व्यक्त किया गया है। उसी आधार पर थाना लार पुलिस ने समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि “घटना के अनावरण हेतु पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा कर लिया जाएगा।”

फिलहाल गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। एहतियातन क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

हर्बल रंग और स्किन केयर टिप्स: इस होली नहीं होगा कोई रिएक्शन

होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…

4 hours ago

रसड़ा अज्ञात शव हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…

6 hours ago

विकास की रफ्तार और इंसानियत का संतुलन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…

6 hours ago

होली पर महराजगंज में अभूतपूर्व सुरक्षा: 4 जोन, 19 सेक्टर में कड़ी निगरानी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…

6 hours ago

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 7 कुंतल लहन नष्ट, अवैध भट्टियां ध्वस्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…

6 hours ago

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: ईरानी नेवी पर अमेरिका का बड़ा वार

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…

7 hours ago