लड़की का फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल और ब्लैकमेल करने का मामला

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की का फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपित को पकड़ कर थाने में बैठा दिया है। पीड़िता का आरोप है कि गांव का ही एक युवक कक्षा आठ में पढ़ने वाली मेरी पुत्री को पिछले काफी दिनों से परेशान कर रहा है। आरोपी युवक मेरी लड़की का फोटो खींचकर उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाकर ब्लैकमेल कर रहा है। यही नहीं वह युवक आए दिन मुझे और मेरी पुत्री को बदनाम करने की धमकी भी देता है। ऐसा न करने के एवज में मेरी पुत्री के सामने अनर्गल शर्त रख रहा है। जिसके चलते मेरे परिवार की बड़ी बदनामी हो रही है। इस संबंध में एसएचओ सिकंदरपुर विकास चन्द्र पांडेय का कहना है कि आरोपित को थाने बैठाया गया है। लड़की और उसके परिजनों को बुलाया गया है। जांच कर यथोचित कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

3 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

3 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

3 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

3 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

4 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

4 hours ago