आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार से चलकर यूपी के बलिया में मजदूरी कर जीवनयापन कर रहे पति-पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बना कर पड़ोसी युवक और उसके दोस्त के द्वारा ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है मामला शहर कोतवाली थाना अंतर्गत बिचलाघाट चौकी क्षेत्र का है इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर गम्भीर धाराओं में जेल भेज दिया। पीड़ित पति ने बताया कि पड़ोसी युवक पानी सप्लाई का काम करता है और हम एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में किराए पर रहते है आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक के द्वारा रात में चुपके से हमारे कमरे के दरवाजे के नीचे से उस वख्त वीडियो बनाया लिया गया जब मैं और मेरी पत्नी बिस्तर पर संभोग कर रहे थे बताया मैं भी किसी और के वाटर प्लांट में पानी सप्लाई का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता हूं। मैं रोज पानी सप्लाई करने के लिए घर से बाहर चला जाता हूं। मेरे घर से जाने के बाद पड़ोसी युवक द्वारा अपने द्वारा बनाये गए वीडियो को दिखाकर मेरी पत्नी से सम्बन्ध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था आरोप लगाया कि वीडियो को उसके द्वारा कुछ अन्य लोगो पर शेयर भी किया गया है पीड़ित पति-पत्नी ने इसकी शिकायत लिखित में शहर कोतवाली थाना अंतर्गत बिचलाघाट चौकी पर किया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मामले से जुड़े दो आरोपी युवक राजेश और चन्द्र मोहन को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने पीड़ित पति-पत्नी के तहरीर पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।

Karan Pandey

Recent Posts

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

5 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

6 hours ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

9 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

11 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

11 hours ago