विद्यालय प्रबंधन से रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
शहर कोतवाली के करतालपुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक से तीन लाख रूपये की रंगदारी मांगने व रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी भी देने का मामला प्रकाश में आया है ।
स्कूल प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जांच की कवायद में पुलिस जुटी हुई है।
पुलिस को दी तहरीर में स्कूल प्रबंधक आलोक मिश्रा ने बताया कि वह सरायमंदराज गांव के निवासी है। पड़ोस के गांव छोटी हरैया निवासी एक उपाध्याय परिवार काफी मनबढ़ व अपराधी किस्म के व्यक्ति है। उस परिवार से पिता पुत्र दोनों उसके आफिस पर 11 सितंबर को आकर कहे कि 35 साल पूर्व तुम्हारे पिता को डेढ़ लाख रुपये दिया हूं, उसे अब वापस कर दो। इस पर आलोक मिश्रा ने उनसे कहा कि भवन निर्माण के लिए गिट्टी, बालू व अन्य सामान ले गए और आज तक पैसा नहीं दिया। इस पर उपाध्याय धमकी देने लगा और कहा कि तुमको पता होगा कि मैं हफ्ता वसूल करता हूं। इतना अच्छा स्कूल चल रहा है, फिर क्यो जान जोखिम में डाल रहे हो। 26 नवंबर तक तीन लाख रंगदारी नहीं दिए तो जान से मार कर खत्म कर देंगे। 26 को पिता-पुत्र पुनः आफिस पर आए और कहा कि आज अंतिम दिन है, शाम तक पैसा पहुंचा देना नहीं तो जान से मार देंगे। पीड़ित स्कूल प्रबंधक की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपित उपाध्याय परिवार के पिता पुत्र के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। जांच पड़ताल की कवायद में पुलिस जुटी हुई है। पीड़ित ने साक्ष्य के रूप में एक सीसी टीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया है, जिसमें पिता-पुत्र उसे धमकाते नजर आ रहे है।
इस बावत एएसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। एक सीसी टीवी फुटेज भी मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मामला कुछ भी हो सच्चाई तो तभी सामने आएगी पुलिस की जांच रिपोर्ट सामने आएगी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

6 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

7 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

7 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

7 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

7 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

8 hours ago