युवक को जहर देकर मारने के आरोप में चार पर केस दर्ज

लोगों नें बताया की काफी व्यावहारिक व मिलनसार था मृतक अभितोष तिवारी

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
बढुआगोदाम शहर कोतवाली के भीटी स्थित एक निजी अस्पताल में बुजुर्ग मां की चेकअप कराने गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में तबियत बिगड़ गई। जहां जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार देर शाम मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। माैत के कारण को डाॅक्टरों ने जहर का सेवन बताया, उधर मामले में मंगलवार को मृतक के पिता ने शहर कोतवाली में चार लोगों पर जहर खिलाकर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
तहरीर के अनुसार सरायलंखसी के कल्पनाथ नगर निवासी केडी तिवारी ने बताया कि 40 वर्षीय अभितोष तिवारी बीमार मां के चेकअप के लिए सोमवार को शहर कोतवाली के भीटी स्थित निजी अस्पताल में गया हुआ था। इस बीच उसके बेटे को चार लोगों ने अस्पताल के बाहर बुलाया, जिनसे उनके बेटे ने ढाई लाख रुपये कर्ज लिया था। जहां कर्ज राशि को लेकर उसके बेटे के साथ बहुत अभद्रता के साथ मारपीट की गई। बताया कि आरोपियों ने ढाई लाख के बजाए पांच लाख रुपये मांगे थे। बताया कि इस बीच बेटा अस्पताल पहुंचा और अपनी मां की गोद में गिर गया। अस्पताल में ही तबियत खराब होने पर डाॅक्टर इलाज कर रहे थे, जहां पता चला कि बेटे ने जहर खाया है, हालत गंभीर होता देखकर उसको चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पिता ने शहर कोतवाली में मंगलवार को दो नामजद और दो अज्ञात पर आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस इस मामले की जानकारी होने पर मामले की जांच में जुटी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

49 seconds ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

44 minutes ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

59 minutes ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

1 hour ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

1 hour ago

22 फरवरी को एचआरपीजी कॉलेज में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 22 फरवरी 2026, रविवार को हीरालाल रामनिवास…

2 hours ago