सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस ने की कार्यवाही । सलेमपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी वासुदेव प्रसाद की तहरीर पर मंगलवार की देर रात पुलिस ने अस्पताल संचालक व आशा बहू समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली थाना थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी वासुदेव प्रसाद की बेटी का नगर के रंजनी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के द्वारा प्रसव हुआ था। जिसके बाद प्रसूता की तबियत बिगड़ने लगी और रंजनी हॉस्पिटल के डाक्टरों ने प्रसूता को गोरखपुर रिफर कर दिया था ।जिसके बाद गोरखपुर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बासुदेव प्रसाद की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रजनी हॉस्पिटल के संचालक ओम प्रकाश मिश्रा शीला शर्मा रानी शर्मा समेत बंजरिया गांव की आशा कार्यकर्ता कृष्णावती देवी पर केश दर्ज किया है।कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि,रजनी अस्पताल के संचालक पर गैर इरादतन हत्या और मेडिकल काउंसलिंग एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…
मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…
राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…