दो पक्षों में हुए झगड़े व मारपीट मामले में आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

कर्नलगंज/परसपुर/गोण्डा।(राष्ट्र की परम्परा)08 अक्टूबर.. तहसील क्षेत्र के थाना परसपुर अन्तर्गत ग्राम पसका पूरे संगम सिसैया मांझा में दो पक्षों में हुए झगड़े व मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

मामला थाना परसपुर अन्तर्गत ग्राम पसका पूरे संगम सिसैया मांझा से जुड़ा है,यहाँ के निवासी राम गोविन्द ने थाने पर तहरीर देकर नामजद चार आरोपी के विरुद्ध मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने गांव के ही झगरू, किशन, संदीप एवम शिवकुमारी के विरुद्ध दिए गए तहरीर में कहा है कि वह अपने घर से विपक्षी के दरवाजे के तरफ जा रहा था। तभी विपक्षियों ने उससे गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी। जहाँ बचाने दौड़ी पत्नी शिवराजी को भी विपक्षियों ने मारा-पीटा। वहीं इसी मामले में झगरु ने पुलिस को तहरीर देकर गोविंद, लल्ली, गुल्लू एवं प्रदीप के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाते हुये कहा है कि वह लुधियाना से घर आया था, तभी अनायास पड़ोसी उससे विवाद करने लगे। गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से उसकी पिटाई कर दी। बचाने दौड़े उसके लड़के किशन, लड़की शिम्पी को भी विपक्षियों ने मारा-पीटा। इस संबंध में थाना प्रभारी परसपुर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर नामजद आठ आरोपियों के विरुद्ध मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच उपनिरीक्षक दिनेश राय को सौंपी गयी है।

संवाददाता गोण्डा..

parveen journalist

Recent Posts

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर विकास खंड क्षेत्र के घुसरी मिश्र, कोल्हुआ पड़री बाजार स्थित चिल्ड्रेंस…

15 minutes ago

सेना के जवान रणजीत यादव का निधन, पूरे गांव में शोक की लहर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी भारतीय सेना के जवान रणजीत यादव…

17 minutes ago

अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

21 minutes ago

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…

23 minutes ago

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…

26 minutes ago

पाण्डेय हत्याकांड को लेकर थाने पर हंगामा, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलीस रेवती कस्बा निवासी श्रीराम पाण्डेय हत्याकांड को लेकर मंगलवार को थाना परिसर…

31 minutes ago