सिकंदरपर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
हड़सर निवासी राम प्रवेश राजभर पुत्र सजन राजभर ने सिकन्दरपुर थाने पर तहरीर देकर अपने पुत्र 25 वर्षीय रवि राजभर को बस चालक द्वारा मेरे पुत्र की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। 2 फरवरी रविवार को 25 वर्षीय रवि राजभर पुत्र रामप्रवेश राजभर व 20 वर्षीय सोनू राजभर पुत्र सीता राजभर अपने घर हड़सर से नवानगर चांडी मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि बंशी सिंह आई टी आई कालेज नवांनगर के सामने बेल्थरारोड की तरफ से आ रही बस का चालक तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी । जिससे दोनों मोटरसाइकिल युवक बुरी तरह से घायल हो गए। हालात नाजुक होने के कारण जिनका इलाज मऊ में चल रहा है। पुलिस ने चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलीगढ़ के बीसनपुर गांव की घटना से मचा हड़कंप अलीगढ़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश…
मेरठ अग्निकांड: लिसाड़ी गेट के किदवई नगर में 6 की दर्दनाक मौत, बाले मियां कब्रिस्तान…
लखनऊ विश्वविद्यालय लाल बारादरी विवाद: 13 छात्रों पर 50-50 हजार का शांति बॉन्ड, एक साल…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बोर्ड परीक्षा में नकल महायज्ञ का सनसनीखेज खुलासाकुशीनगर बोर्ड परीक्षा इस…
DSSSB Recruitment 2026: 911 पदों पर बंपर वैकेंसी, 24 फरवरी से आवेदन शुरू, ऐसे करें…
रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)चतरा सिमरिया कसारी जंगल विमान हादसा: बारिश, धमाका और आग की…