मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोपागंज नगर पंचायत के एक मुहल्ला निवासिनी एक नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में तथा इसकी शिकायत आरोपी युवक के परिजनों से करने पर गालियाँ व धमकी देने के आरोप में नाबालिग किशोरी के पिता ने युवक और उसके परिजनों सहित 6 लोगों के खिलाफ जनपद के कोपागंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
थाने में दर्ज कराये गये शिकायत में नगर पंचायत क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मुहल्ले का ही एक अमूल नामक युवक दिनांक 12 मार्च 25 को 11.30 बजे दिन में उसकी 16 वर्षीया नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। जब युवक के घर इस बारे में शिकायत करने गया तथा किशोरी को वापस करने को कहा तो युवक के पिता, माता व तीन भाई गालियाँ देते हुए धक्का देकर भगाने लगे तथा जान से मारने की धमकी दिये । साथ ही साथ आरोपियों ने कहा कि अमूल किशोरी से शादी करेगा, तुम्हे जो करना हो कर लो। पुलिस में हमारी पहुंच है। पुलिस मेरा कुछ नहीं करेगी। अधिक कोशिश करोगे तो किशोरी को जान से मार दिया जायेगा।
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को देने के बाद भी कोई कारवाई आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने नहीं किया।
परिजन थकहार एसपी का दरवाजा खटखटाया तो उक्त मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया । पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोपागंज पुलिस ने युवक व उसके परिजनों समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर किशोरी का पता लगा रही है।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…
केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…