पटना के अटल पथ पर कार हादसा, चार घायल – दो मासूम भी शामिल

सांकेतिक फ़ोटो

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)राजधानी के अटल पथ पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तेज रफ्तार कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और कई मोटरसाइकिल सवारों को रौंद डाला। इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि मोटरसाइकिल सवारों को बचने का मौका तक नहीं मिल सका। टक्कर के बाद कई बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे से आक्रोशित लोगों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और सड़क जाम करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालते हुए आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।

यह घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में घटी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घायलों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अटल पथ पर तेज रफ्तार वाहन अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि यहां गति सीमा को सख्ती से लागू किया जाए और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

38 minutes ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

3 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

5 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

5 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

5 hours ago