रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के दौरान गाड़ियों का निरस्तीकरण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा) रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी मंडल के मऊ-शाहगंज खण्ड पर दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य मे खुरहट-मुहम्मदाबाद-सठियावं स्टेशनों के मध्य प्री-नाॅन इंटरलाॅक, नाॅन इंटरलाॅक कार्य किये जाने तथा 21 मार्च, 2024 को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, पुनर्निर्धारण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।
निरस्तीकरण
बलिया से 14 से 21 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05167 बलिया-शाहगंज विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
शाहगंज से 14 से 21 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05168 शाहगंज-बलिया विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
बलिया से 19 से 21 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05171 बलिया-शाहगंज विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
शाहगंज से 20 से 22 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05172 शाहगंज-बलिया विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन अमृतसर से 13 एवं 16 मार्च, 2024 को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
अमृतसर से 13, 15 एवं 17 मार्च, 2024 को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग अयोध्या-शाहगंज-मऊ-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
अजमेर से 14 मार्च, 2024 को चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
छपरा से 15, 16, 17, 19, 20 मार्च, 2024 को चलने वाली 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मऊ-शाहगंज-जौनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-औंड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
जयनगर से 15, 17 एवं 19 मार्च, 2024 को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग छपरा-मऊ-शाहगंज-अयोध्या के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या के रास्ते चलायी जायेगी।
दरभंगा से 15 मार्च, 2024 को चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग छपरा-मऊ-शाहगंज-अयोध्या के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या के रास्ते चलायी जायेगी।
अहमदाबाद से 17 मार्च, 2024 को चलने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
दरभंगा से 19 मार्च, 2024 को चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मऊ-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-औंड़िहार-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलायी जायेगी।
पुनर्निर्धारण-
मऊ से 17 मार्च, 2024 को चलने वाली 15025 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मऊ से 210 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी।

आनन्द विहार टर्मिनस से 19 मार्च, 2024 को चलने वाली 15026 आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनस से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन- कोलकाता से 18 मार्च, 2024 को चलने वाली 13137 कोलकाता-आज़मगढ एक्सपे्रस मऊ में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी मऊ-आज़मगढ के मध्य निरस्त रहेगी।
आज़मगढ से 19 मार्च, 2024 को चलने वाली 13138 आज़मगढ-कोलकाता एक्सपे्रस मऊ से चलायी जायेगी। यह गाड़ी आज़मगढ-मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।
गाड़ियों का नियंत्रण
सूरत से 13, 14, 15 एवं 16 मार्च, 2024 को चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सपे्रस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
दरभंगा से 16 एवं 18 मार्च, 2024 को चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सपे्रस मार्ग में 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
अजमेर से 19 मार्च, 2024 को चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सपे्रस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
अमृतसर से 19 मार्च, 2024 को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सपे्रस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
वाराणसी सिटी से 20 मार्च, 2024 को चलने वाली 05428 वाराणसी सिटी-आ

Editor CP pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 days ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

4 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

4 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

4 days ago