बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । योजनाओं के संतृप्ति करण के लिये आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से आमजन में जागरुकता बढ़ाये जाने के उद्देश्य से 15 नवम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक संचालित होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा अन्तर्गत विकास खण्ड कैसरगंज की न्याय पंचायत बुढ़नपुर, हसनामुलई, मेथौरा, अलहियापुर, हैदरपुर नौबस्ता, नत्थनपुर, भखरौली मुंगेशपुर, डढैला व मूसेपुर, ब्लाक पयागपुर अन्तर्गत मलनवा, कुशभवना, खजूरी, पहड़वा, पहलवारा, इमलियागंज, बेलवापदुम, सुहेलवा व हटवा हरदासपुर तथा ब्लाक तेजवापुर अन्तर्गत भटपुरवा, कीर्तनपुर, नेवादा, मरौचा, जब्दी, खसहा मोहम्मदपुर व तारापुर खुर्द में शिविर का आयोजन कर बड़ी संख्या में आये हुए ग्रामवासियों को लाभान्वित किया गया।
शिविर के दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, ग्राम्य विकास सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर आये हुए लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई, शिविर के दौरान मनरेगा, वन नेशन वन राशनकार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, उजाला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री पोषण अभियान सहित अन्य योजनाओं सेे लाभान्वित भी किया गया,स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये स्टाल के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य की जांच, परामर्श व औषधि वितरण, सिकल व क्षयरोग की जांच, युवक मंगल दल के सदस्यों को खेल किट के वितरण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सथानीय कलाकारों व छात्र-छात्राओं को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया तथा माई भारत स्वयंसेवकों का पंजीकरण भी किया गया, शिविर के अन्त में मौजूद लोगों को भारत संकल्प की शपथ भी दिलायी गयी।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के समय में हो सकता है फेरबदल 1857 की क्रांति और प्लासी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल की व्यवस्थाओं पर…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर विकासखंड में जनसुनवाई व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए…
हेलीपैड पर डीएम व एसपी ने किया स्वागत चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपीपुर निवासी…