खुले में मांस का बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाया गया अभियान नो

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन में जनपद में स्टेशन रोड एवं शहर के अन्य क्षेत्रों में सड़क पर खुले में मांस का विक्रय करने वालों के विरुद्ध नगर पालिका परिषद देवरिया तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देवरिया के संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए खुले में मीट, मांस बेचने वालों के अस्थाई निर्माण को ध्वस्त किया गया तथा उनके जाली तथा अन्य सामानों को नगर पालिका टीम द्वारा जप्त कर लिया गया तथा स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि खुले में किसी भी प्रकार से मछली एवं मांस का प्रदर्शन एवं विक्रय कदापि न किया जाए। जिनकी पक्की दुकानें हैं वह काले शीशे के अंदर ही स्वस्थ एवं सुरक्षित तरीके से उसका विक्रय करें ताक़ी जन सामान्य एवं गुजरने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।


उपरोक्त टीम ने स्टेशन रोड स्थित लगभग 14 दुकानों का निरीक्षण करते हुए लगभग 7 दुकानों के अस्थाई निर्माण अतिक्रमण मुक्त किया गया, अभियान को देखते हुए बहुत से विक्रेता अपनी दुकान को बंद कर मौके से चले गए, तथा भटवलिया चौराहा पर खुले में मुर्गा का विक्रय करने वाले 3 विक्रेताओं को भी उनके सामानों सहित उनके दुकान परिसर में स्थानांतरित कराया गया।
संयुक्त अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार सहाय मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र गुप्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा , खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक संजय सिंह एवं राजप्रताप शुक्ला, कर संग्राहक तथा उनके सफाई नायक एवं सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सिसवा मुंशी चौराहे पर दिनदहाड़े युवक पर लाठी-डंडों से हमला

दो बाइकों से आए 4–5 नकाबपोश युवकों ने घेरकर की बेरहमी से पिटाई, गंभीर रूप…

1 minute ago

दुष्टों के संहार के साथ प्रभु श्रीराम ने किया था मर्यादा स्थापित

अजयपुरा में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ…

4 minutes ago

कांशीराम की जयंती पर उनके विचारों को किया गया याद, सामाजिक न्याय के संघर्ष को बताया प्रेरणा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।बरठा चौराहे स्थित राष्ट्रीय समानता दल के कैंप कार्यालय पर रविवार को सामाजिक…

8 minutes ago

आठ माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश

उ.प्र. ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को भेजा गया…

11 minutes ago

पुराने नाले को तोड़कर बन रहा नाले मे सरकारी धन का हो रहा दुरुपयोग – सुधाकर गुप्त

मजबूत नाले को तोड़कर नाला बनाने के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

14 minutes ago

सनातन और स्त्री के शाश्वत संबंधों पर मंथन, राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय दार्शनिक अनुसंधान…

19 hours ago