कैलिफोर्नियम की सप्लाई सिवान जिले में देने जाते तीन युवक गिरफ्तार

कैलिफोर्नियम एक रेडियोधर्मी धातु है। कैलिफोर्नियम एक बहुत ही शक्तिशाली न्यूट्रॉन उत्सर्जक है। न्यूक्लियर बम बनाने में होता है इसका उपयोग ।

आखिर अब तक कितनी बार हो चुकी है सप्लाई न्यूक्लियर बम के काम आता है कैलिफोर्नियम कैसे बिहार पहुंचा बड़ा सवाल है,,,???

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
गोपाल गंज जिले के ब्लैथरी पुलिस चेक पोस्ट पर 850 करोड़ के कैलिफोर्नियम की आज 09 अगस्त शुक्रवार को हुई बरामदगी जिनमें कुल तीन युवक पकड़े गए हैं एक युवक छोटे लाल यूपी कुशी नगर ग्राम परसौनी का जबकि साथी दो अन्य युवक बिहार के बताए गए हैं आखिर इस में कितने बड़े नौकरी पैसा और सफेद पोस शह दे रहे इसमें यह गंभीर जांच का विषय बना हुआ है,,,,???

यह जो 850 करोड़ का राज है यह आखिर न्यूक्लियर बम बनाने वाला कैलिफोर्नियम पदार्थ कैसे पहुंचा बिहार तक कौन लोग हैं असली खिलाड़ी? क्या खुलेगा 850 करोड़ का राज तमाम सारे सवाल आ खड़े हुए हैं।
प्राप्त समाचार के मुताबिक बताया जा रहा है कि गोपालगंज स्थित बिहार-यूपी बॉर्डर के पास पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जो बलथरी चेकपोस्ट पर शराब पकड़ने के लिए वाहन चेकिंग के दौरान 50 ग्राम कैलिफोर्नियम जब्त किया गया है।ये एक रेडियो एक्टिव पदार्थ है, जिसकी कीमत बाजार में 850 करोड़ रुपए बताई जा रही है। साथ ही तीन तस्कर भी गिरफ्तार किए गए, जिनमें से एक यूपी का है जबकि दो लोग गोपालगंज के हैं। नाम इस प्रकार है- छोटेलाल प्रसाद,चंदन गुप्ता और चंदन राम हैं। पूछताछ की जा रही है। बता दें कि 1 ग्राम कैलीफोर्नियम की कीमत 17 करोड़ रुपए है। इसका इस्तेमाल न्यूक्लियर पावर के उत्पादन और ब्रेन कैंसर के इलाज में किया जाता है।
गोपालगंज स्टेट STF, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप-7 और कुचायकोट थाना की संगठित प्रयासों की मदद से इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिन तस्करों को पकड़ा है उनमे से दोनों स्थानीय युवक लाइनर की भूमिका में थे। इनमें से एक यूपी के कुशीनगर जिला के परसौनी गांव थाना तमकुही का रहने वाला बताया जा रहा है। बता दें कि पिछले कई दिनों से इसे बेचने की प्लानिंग चल रही थी। हालांकि, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भंडाफोड़ कर दिया ऐसा बताया गया है। जबकि कुछ सूत्र बता रहे हैं कि वाहन चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली है।वहीं कैलिफोर्नियम का सैंपल आगे की जांच के लिए IIT मद्रास भेजे जाने की खबर है।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

46 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

54 minutes ago

सुखपुरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, पोषण व मानदेय वृद्धि पर फोकस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…

1 hour ago

सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…

2 hours ago

मुख्यमंत्री का विधानसभा में घोषणा: यूपी शिक्षामित्र वेतन बढ़ा, अनुदेशक भी लाभान्वित

यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…

2 hours ago

21 फ़रवरी की पुण्यतिथि: इन महान हस्तियों को आज भी करता है देश नमन

21 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय इतिहास और सिनेमा जगत की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि…

2 hours ago