बाबा जयराम ब्रम्ह के कृपा से होते हैं भक्तों के सभी कष्ट दूर

जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर भटनी ब्लॉक के मंगराइच में है बाबा का स्थान
गांव के लोगों की रक्षा के लिए दे दी बाघ से लड़ते हुए प्राणों की आहुति

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर भटनी विकास खण्ड के मंगराइच गांव में स्थित जयराम ब्रम्ह स्थान आज श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां अपने कष्टों के निवारण के लिए जनपद के अलावा बलिया, गोपालगंज, सीवान आदि जनपदों के श्रद्धालुओं पहुंच रहे हैं। बाबा की कृपा से उनके असाध्य रोग व कष्ट दूर हो रहे हैं।बाबा के बारे में यहां के लोग बताते हैं कि आज से करीब 300 वर्ष पूर्व यह इलाका घने जंगलों से आच्छादित था। जिसमें सिंह, बाघ सहित अन्य प्रकार के हिंसक जानवर रहते थे। एक दिन मंगराइच गांव के ही जयराम तिवारी नाम के व्यक्ति गांव के बाहर पूरब तरफ गए थे कि अचानक एक बाघ आता हुआ दिखाई दिया। अभी वह कुछ समझ पाते तभी बाघ ने उनपर आक्रमण कर दिया।शरीर से मजबूत जयराम तिवारी ने बाघ को गांव वालों की रक्षा के लिए मार दिया,लेकिन बाघ से लड़ते समय वह गम्भीर रूप से घायल हो गए,कुछ देर पश्चात उन्होंने भी अपने प्राण त्याग दिया। इसके बाद गांव के लोगों को वह स्वप्न दिखाने लगे कि हमे स्थान दो और अपने से श्रेष्ठ ब्राह्मण से हमारी पूजा अर्चना कराओ।तब गांव के लोगों ने बिहार के सीवान जिले के रघुनाथपुर से एक शुक्ला परिवार को बुलाया और पूजा अर्चना और ब्रम्ह स्थान की सेवा की जिम्मेदारी सौंपी। आज भी उस परिवार के लोग बाबा की सेवा व पूजा कर रहे हैं। इस समय बाबा के स्थान के पुजारी आचार्य अजय शुक्ल ने बताया कि बाबा के स्थान पर जो भी व्यक्ति पवित्र मन से आता है जयराम ब्रम्ह महाराज उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

5 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

6 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

6 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

6 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

6 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

7 hours ago