अभियान चलाकर व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर-रेडियम पट्टी लगाया जाय: डीएम

डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट एनआईसी में आयोजित हुई। इस अवसर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा समिति की विगत बैठकों में दिए गए निर्देशों की विभिन्न विभागों द्वारा अनुपालन आख्या एवं कृत कार्यवाही की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने एनएचएआई मार्ग के किनारे बने नालों की मरम्मत एवं सफाई तथा आस-पास की झाड़ियों को साफ करने से सम्बंधित कार्य कराने हेतु अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं एनएचएआई के प्रतिनिधि को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि एनएचएआई के डिवाइडर्स पर जहां कट बने है वहां डेलीनेटर एवं रेडियम पट्टी लगाई जाये तथा अवैध कट्स को बन्द किया जाए।
जिलाधिकारी ने एआरटीओ एवं संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में अभियान चलाकर माल वाहक गाड़ियों के पीछे विशेष तौर पर ट्रैक्टर ट्राली के पीछे रिफ्लेक्टर/रेडियम पट्टी लगाया जाए। शहर में चिन्हित जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ने की कार्यवाही से संबंधित जिलाधिकारी द्वारा अधिसाषी अधिकारी नगर पालिका एवं कार्यकारी संस्था को निर्देशित किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद के मुख्य चौराहों पर यातायात के समुचित व्यवस्था हेतु ट्रैफिक लाईट की व्यवस्था करायी जाय तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से सम्बंधित संकेतको को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए। उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लूडी एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि विशेष रूप से शहर के चौराहों एवं संकरी सड़कों को चौड़ीकरण करने की ऐसी योजना बनाई जाए जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या न हो।
जिलाधिकारी ने जनपद में टैक्सी स्टैण्ड का संचालन सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद के शहरी क्षेत्र में बने शौचायलयों का निरीक्षण करते हुए प्लान तैयार किया जाए तथा आवश्यकतानुसार शौचालयों की व्यवस्था कराई जाए। शहर में आवश्यकतानुसार और स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु नगर पालिका के अधिकारी को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर टेबल टॉप रम्बल स्ट्रिप बनाया जाय एवं सीट बेल्ट व हेलमेट का पालन करने हेतु प्रचार-प्रसार किया जाय तथा सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग न करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही एवं नियमानुसार चालान भी किया जाय।
जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि समस्त विभाग सड़क सुरक्षा सम्बंधित नियमों का पालन करने के दृष्टिगत छात्र/छात्राओं सहित आम नागरिका को प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से जागरूक करें।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग आर के पांडेय, सहायक अभियंता लोक निर्माण विमल कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती, यातायात निरीक्षक परमहंस सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

3 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

3 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

3 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

4 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

5 hours ago