चीनी मिल न चला कर भाजपा सरकार कर रही वादा खिलाफी – रामजी गिरि

चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति ने समर्थन के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष को सौंपा पत्रक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बैतालपुर चीनी मिल को चलाने( चीनी कॉम्प्लेक्स )के निर्माण के लिए संघर्ष कर रही चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति देवरिया के अध्यक्ष ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में संघर्ष समिति के नेताओं ने टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जाकर निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि व किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी को पत्रक सौंप कर समर्थन मांगा।इस दौरान रामजी गिरि ने कहा कि भाजपा सरकार ने घोषणा के बाद भी बैतालपुर में चीनी मिल(चीनी कॉम्प्लेक्स) का निर्माण नही किया। यह इस जनपद के किसानों के साथ अन्याय है।मिल को चलाने के लिए जो भी आंदोलन चल रहा है उसे कांग्रेस पार्टी का समर्थन रहेगा। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के हित की लड़ाई कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश में मजबूती से लड़ रही है। आंदोलन के हर मुकाम पर कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता खड़ा रहेगा। पत्रक सौंपने के दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह राकेश,आनंददेव गिरि, रामप्रवेश सिंह, संघर्ष समिति के अशोक मालवीय, राजू चौहान, रामप्रकाश सिंह, विकास दूबे, कोमल यादव, वेद प्रकाश, जयप्रकाश गुप्ता, बकरीदन अंसारी, मंजू चौहान, रामइकबाल चौहान आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Karan Pandey

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

6 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

7 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

7 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

7 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

7 hours ago