बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)रूपईडीहा शारदीय नवरात्र की शुरूआत हो गयी है। इसे लेकर बाजार में चहल-पहल रही। लोगों ने देवी पूजन से जुड़े सामान की खरीदारी की। देवी की मूर्तियां भी लोग बाजार से घर ले जाते हुए देखे गए थे । पंडालों में साज सज्जा और आसपास साफ सफाई देखी जा रही है। पितृ पक्ष का समापन होते ही शारदीय नवरात्र शुरू हो जाती हैं। इसकी तैयारियां घर-घर पर की गई है। देवी पूजन के लिए कलश, चुनरी सहित विभिन्न पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी थी। जिससे बाजार में चहल-पहल के साथ दुकानों पर भी भीड़ भी रही। देवी मंदिरों में नवरात्र को लेकर खास तैयारियां देखने को आज भी मिली। मंदिरों को सजाया गया है। मंदिरों के आसपास साफ सफाई करते हुए चूना का छिड़काव किया है। इस दौरान कस्बे में तैयारियों का दौर देखने को मिला। फलहारी की खरीद के साथ रोज नए प्रसाद भोग की खरीदारी जारी है।
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…
मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…
कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)आगामी पर्वों को सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य…
सर्वोदय विद्यालय में किचन गार्डेन, सीसीटीवी व सीसी सड़क के निर्देश —स्टेडियम में खिलाड़ियों को…