कारोबारी हत्याकांड: कुख्यात विकास उर्फ राजा एनकाउंटर में ढेर, पुलिस पर की थी फायरिंग

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) शुक्रवार रात पटना में हुए चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर उमेश यादव की गिरफ्तारी के बाद देर रात एक और आरोपी विकास उर्फ राजा को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। यह एनकाउंटर पटना सिटी के मलसलामी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात हुआ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उमेश यादव से पूछताछ के आधार पर पटना पुलिस की विशेष टीमों ने रातभर संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान मलसलामी क्षेत्र में कुख्यात अपराधी विकास उर्फ राजा की लोकेशन ट्रेस की गई। पुलिस टीम जब उसे पकड़ने पहुंची तो उसने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें राजा घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, विकास उर्फ राजा पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह हाल के वर्षों में एक उभरता हुआ सुपारी किलर बन चुका था। गोपाल खेमका की हत्या में उसकी संलिप्तता की पुष्टि पहले ही हो चुकी थी।

पटना पुलिस ने इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता बताया है। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि बाकी फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा करेगी।

इस हत्याकांड से शहर में दहशत का माहौल था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस की टीम को इस साहसिक ऑपरेशन के लिए विभागीय प्रशंसा भी मिल सकती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

3 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

3 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

11 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

12 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

12 hours ago