आगरा (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में सर्वोच्च न्यायालय, द्वारा याचिका संख्या 13381/1984 श्एम0सी0 मेहता बनाम यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया व अन्य में 26 सितम्बर को पारित निर्णय के अनुपालन में बैठक सम्पन्न हुई।
ताज महल के 500 मीटर की परिधि में आने वाले प्रतिष्ठानों के व्यापारिक प्रतिनिधि मण्डल व आगरा सुधार सेवा समिति ने विधायक डा0 जी0एस0 धर्मेंश के साथ बैठक में जिलाधिकारी मसे मुलाकात कर आगामी त्यौहारों व दुकान में रखी वस्तुओं के स्थानान्तरण व दुकानों के आवंटन तथा मा0 सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करने व स्टे प्राप्त करने हेतु प्रत्यावेदन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारिक प्रतिनिधि मण्डल ने समस्याओं से अवगत कराते हुए जिलाधिकारी से आगामी 06 माह का समय मांगा है, जिससे व्यापारिक प्रतिनिधि मण्डल मा0 सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल याचिका में अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकें, जिस पर जिलाधिकारी ने व्यापारिक प्रतिनिधि मण्डल व आगरा सुधार सेवा समिति को आश्वस्त करते हुए कहा कि मा0 सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में परीक्षण कर जो भी औचित्य हो, उसका समाधान अवश्य किया जायेगा।
उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) अंजनी कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नगर विकास कुमार व सचिव, आगरा विकास प्राधिकरण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले खाद्य विभाग सख्त नजर आ…
कांग्रेस का धरना दूसरे दिन भी जारी: बरहज रेलवे स्टेशन की बदहाली पर उठा सवाल…
20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व और भारत के इतिहास में कई निर्णायक मोड़ों से…
पंचांग 20 फरवरी 2026: फाल्गुन शुक्ल तृतीया, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि संपूर्ण विवरण🗓…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…