औड़िहार स्टेशन को आधार बनाकर बस रेड टिकट चेकिंग अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के निर्देशन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन के नेतृत्व में बुधवार 04 अक्टूबर,2023 को औड़िहार स्टेशन को आधार बनाकर पर बस रेड टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाराणसी सिटी –औड़िहार, औड़िहार-जौनपुर, औड़िहार-मऊ एवं औड़िहार-छपरा रेल खण्ड पर चलने वाली बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस,स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, प्रयागराज रामबाग-मऊ मेमू एक्सप्रेस,भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित सवारी गाड़ी तथा आजमगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित गाड़ियों से उतरने वाले यात्रियों की टिकट जाँच टीम के सदस्यों द्वारा औड़िहार स्टेशन पर किलाबन्दी कर सघन टिकट चेकिंग की गई है।
इस टिकट जांच अभियान टीम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन के साथ 12 टिकट जाँच कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल के चार जवानों के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा करने वाले एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों समेत कुल 250 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे रेल राजस्व के रूप में रु 110700 (एक लाख दस हजार सात सौ रूपये) जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा दिया गया । इस टिकट जाँच अभियान में कुल 38 यात्रियों को जुर्माना नहीं चुकाने पर रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष ट्रायल हेतु प्रस्तुत किया गया और जुर्माना अदा करने के पश्चात छोड़ा गया ।
उक्त बस रेड अभियान के दौरान इस खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी । वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान स्टेशन अथवा ट्रेनों में साफ-सफाई का ध्यान देवें और उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें ।

rkpshomnath

Recent Posts

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

6 minutes ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

25 minutes ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

1 hour ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

2 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

3 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

3 hours ago