बस–कार की सीधी भिड़ंत: मां-बेटे सहित तीन की मौत, तीन गंभीर; शादी से लौटते समय हुआ हादसा

गोंडा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के अनभुला गांव के पास गोंडा–अयोध्या हाईवे पर कार और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा और आगे की जांच शुरू कर दी है।

शादी से जा रहे थे घर, रास्ते में ट्रैजेडी

शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी नितिन गोयल की 4 दिसंबर को शादी थी। शादी में शामिल होने रिश्तेदार बेंगलुरु से आए थे। रविवार सुबह नितिन कार से उन्हें अयोध्या एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे।

अनभुला गांव के पास अचानक अयोध्या की ओर से आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से कार की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कार में बैठे सभी छह लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें – आखिर टूट गया स्मृति–पलाश का रिश्ता, दोनों ने एक साथ सोशल मीडिया पर किया शादी रद्द करने का ऐलान

तीन लोगों की मौत, तीन का चल रहा इलाज

घायलों को तुरंत गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद अक्षत (26), आशु (22) और अक्षत की मां नीता अग्रवाल (58) को मृत घोषित कर दिया।
अन्य तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है।

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बस और कार को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही, हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।

ये भी पढ़ें – नई ऊर्जा के साथ संपन्न हुई बी-पैक्स परसिया भगवती मझौवा की वार्षिक आमसभा, अधिकारियों ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव

Karan Pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

52 minutes ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

2 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

2 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

2 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

2 hours ago