भागलपुर बाजार का चार दिन से जला ट्रांसफार्मर नही बन सका

कई घरों में दोनों तरफ से अवैध कनेक्शन

भागलपुर/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बीजीएम इंटर कॉलेज के पास लगा भागलपुर बाजार का ट्रांसफार्मर विगत चार दिनों से जला हुआ है। जर्जर तारों के सहारे चल रही है विद्युत व्यवस्था बार-बार समस्याएं पैदा कर रही है।
ट्रांसफार्मर जलने के कारण भागलपुर की आधी आबादी अंधेरे में रहने को विवश है। उमस भरी गर्मी, भिनभिनाते मच्छरों का आतंक, कीट-पतंगों से आम जनजीवन परेशान हो गया है। चार दिन बीतने के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर लगने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। बिजली के अभाव में शुद्ध पेयजल और नित्य क्रिया से लेकर भोजन बनाने तक की समस्या विकराल रूप ले लिया है। लोग इधर-उधर से पानी लाने को मजबूर हैं जनता जल की समस्याओं से जूझ रही है। इसका मुख्य कारण ट्रांसफार्मर का जल जाना है ट्रांसफार्मर की समस्याओं से गांव के लोग एकदम परेशान हो गए हैं। जर्जर तारों के सहारे गांव में विद्युत व्यवस्था चल रही है कहीं कोई घटना होती है। तो वह भी तार की वजह से आए दिन तार के टूटने गिरने से जनहानि की आशंका बनी रहती है फिर भी शासन, प्रशासन द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में रह रहे गांव की आधी आबादी के लोगों ने इसकी शिकायत विभाग को की, पर आज चौथा दिन होने जा रहा है। आज तक ट्रांसफार्मर न आया न लगा। इतनी भीषण गर्मी में जनजीवन अस्त व्यस्त है, फिर भी जिधर लाइट है। जर्जर तारों के सहारे लो वोल्टेज का दंश झेल रहे लोग।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago