महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में तैनात सरकारी महकमों के कार्यालयों में बैठे नौकरशाह मुख्यमंत्री के आदेशों की जमकर उड़ा रहे धज्जियां । जनपद के सरकारी महकमों में तैनात जिम्मेदार नौकरशाह सरकार द्वारा दी गई सीयूजी नंबर तो दूर ,लोग अपने व्यक्तिगत नंबर पर फोन आने के बाद उसे रिसीव करने से परहेज़ करना शुरू कर दिए हैं। इस तरह की समस्या उन कार्यालयों में सबसे ज्यादा उत्पन्न हो रही है जहां आम लोगों से जुड़े मामले हर दिन आते हैं। जिससे क्षेत्र के लोगो को अपनी अपनी समस्याओं को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही क्षेत्र में मौजूद कुछ जन-प्रतिनिधि सहित आम लोगो ने नाम न छापने की शर्त पर उनके द्वारा बताया गया कि जिले में मौजूद सरकारी कार्यालय जैसे तहसील थाना ब्लाक नगर पंचायत नगर पालिका विकास भवन सहित जन समस्याओं से जुड़े अधिकांश सरकारी दफ्तर, कार्यालयों में बैठे नौकरशाह फोन को रिसीव करना मुनासिब नहीं समझते हैं। जबकि सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में तैनात नौकरशाहों को समय समय पर सख्त निर्देश देने के साथ साथ स्वयं सीयूजी नंबर पर फोन कर जांच पड़ताल करते रहते हैं। उसके बाद भी कुछ लापरवाह नौकरशाह अपना फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। जिससे आम लोगों की समस्याएं समाधान होने के बजाय और जटिल होती जा रही है। जो चिंता का विषय है।
महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)| महाराष्ट्र अपराध शाखा (सीआईडी) ने गुरुवार को वीएसआर वेंचर्स के वरिष्ठ…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली क्षेत्र अंतर्गत पुरैना बाजार इन दिनों गंदगी और…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उल्लास का पर्व होली इस बार जनपद में पूरे…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में रंगों का पर्व होली बुधवार को आपसी भाईचारे और…