दो दिन बाद चलेगा बुलडोजर? अतिक्रमणकारियों में बढ़ी बेचैनी

अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती: नौतनवां के बरगदवां बाजार में दो दिन का अल्टीमेटम, जाम से मिलेगी राहत


महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां तहसील क्षेत्र के बरगदवां थाना अंतर्गत मुख्य कस्बे में लगातार गंभीर होती जा रही जाम की समस्या को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सड़क किनारे बढ़ते अवैध अतिक्रमण को यातायात व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा मानते हुए तहसील प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई का ऐलान किया है। प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि दो दिनों के भीतर अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया गया तो जबरन हटाने के साथ न्यायिक कार्रवाई भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें – प्रयागराज माघ मेला विवाद: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और पुलिस के बीच झड़प, प्रशासन ने कहा “बिना अनुमति आचरण गलत”

रविवार को तहसीलदार कर्ण सिंह एवं बरगदवां थानाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला पुलिस बल के साथ कस्बे का व्यापक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान बरगदवां बाजार की मुख्य सड़क, प्रमुख चौक-चौराहों और कॉलेज रोड पर दुकानदारों, ठेला एवं खोमचा संचालकों द्वारा किए गए अतिक्रमण का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने पाया कि सड़क की पटरियों और सार्वजनिक मार्गों पर अवैध कब्जे के कारण आए दिन लंबा जाम लग रहा है। इससे आम नागरिकों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और एंबुलेंस जैसी आपात सेवाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय नागरिकों की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार कर्ण सिंह ने मौके पर मौजूद दुकानदारों और व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अतिक्रमणकारी दो दिनों के भीतर स्वयं अपना अवैध कब्जा हटा लें। तय समय सीमा के बाद प्रशासन द्वारा चलाए जाने वाले अभियान में यदि अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं अतिक्रमणकारियों की होगी।

ये भी पढ़ें – भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 मैच में झड़प, सोशल मीडिया पर मची हलचल

वहीं बरगदवां थानाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला ने कहा कि कानून-व्यवस्था और यातायात को सुचारु बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अतिक्रमण के कारण यदि जाम की स्थिति बनती है या कोई दुर्घटना होती है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से बाजार क्षेत्र में हड़कंप का माहौल रहा।
प्रशासन की इस सख्ती से स्थानीय लोगों में राहत की उम्मीद जगी है। नागरिकों का कहना है कि यदि अतिक्रमण हटाया गया तो बरगदवां कस्बे में वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या से निजात मिलेगी और आवागमन सुचारु होगा। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि नियमों का पालन कर ही सुरक्षित और सुव्यवस्थित बाजार बनाया जा सकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

स्वास्थ्य शिविर व निशुल्क बस सेवा के जरिए समाज सेवा में जुटे हैं संजय तिवारी

बरहज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के है दावेदार देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जिले के…

27 minutes ago

योगी सरकार का कानपुर पर बड़ा दांव! ₹411 करोड़ से विकास को रफ्तार, युवाओं के लिए भी खास तैयारी

फोटो एकस ‌कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार,…

2 hours ago

राहुल गांधी सुरक्षित, काफिले की गाड़ियों में टक्कर से हड़कंप! अमित शाह मानहानि केस में आज अहम फैसला

लखनऊ/सुल्तानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के…

4 hours ago

नमो घाट पर राफेल, सुखोई और तेजस का जलवा, 100 से ज्यादा विमानों के प्रदर्शन ने खींचा ध्यान; क्या है बड़ा संदेश?

काशी के एयर शो से चीन-पाकिस्तान को क्या संदेश? वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) गंगा…

5 hours ago

ब्राजील की सियासत में लूला बनाम बोल्सोनारो! पहले दौर के बाद कैसे बदलता है चुनावी खेल?

ब्राजील में लूला की ऐतिहासिक वापसी! पहले राउंड में पिछड़े, दूसरे में पलटी बाजी; ट्रंप…

6 hours ago