करंट लगने से बैल की हुई मौत

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र ग्रामसभा पैना गांव में करंट लगने से एक बैल की मौत हो गई जबकि बैलगाड़ी चालक ने किसी तरह से अपनी जान बचाई । बैलगाड़ी लेकर अपने घर आ रहा बैल गाड़ी चालक जब पोस्ट ऑफिस चौराहा के दक्षिण की तरफ पहुँचा की अचानक
बैलगाड़ी विद्युत पोल से जा टकराई जिसमें करंट आ रहा था और करंट की चपेट में आने से बैल की मौके पर ही मृत्यु हो गई बैलगाड़ी चालक योगेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय नारायण यादव किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से निकल गया। घटना की सूचना योगेंद्र यादव ने ग्रामीणों को दिया यह सुनते ही गुस्साए ग्रामीणों ने राम जानकी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे
बताया जा रहा है कि इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों से वायर बदलने के लिए कई बार शिकायत किया गया था किन्तु विधुत तार बदला नही गया और यह घटना घट गयी थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्रा के साथ घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के साथ भीड़ को काबू किया और राम जानकी मार्ग को जाम से मुक्त कराया।
इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष बरहज जयशंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया एक विद्युत पोल में करंट आ गया था जिससे बैल गाड़ी चालक योगेंद्र यादव अपनी बैलगाड़ी लेकर अपने घर को जा रहा था बैलगाड़ी पोल में जा टकराई जिससे मौके पर ही बैल की मौत हो गई जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने राम जानकी मार्ग को जाम कर दिया था ग्रामीणों को समझा-बुझाकर राम जानकी मार्ग को खाली कराया गया तब जा कर आवा गमन शुरू हुआ।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर विकास खंड क्षेत्र के घुसरी मिश्र, कोल्हुआ पड़री बाजार स्थित चिल्ड्रेंस…

1 hour ago

सेना के जवान रणजीत यादव का निधन, पूरे गांव में शोक की लहर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी भारतीय सेना के जवान रणजीत यादव…

1 hour ago

अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 hour ago

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…

1 hour ago

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…

2 hours ago

पाण्डेय हत्याकांड को लेकर थाने पर हंगामा, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलीस रेवती कस्बा निवासी श्रीराम पाण्डेय हत्याकांड को लेकर मंगलवार को थाना परिसर…

2 hours ago