बजट क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ, युवाओं को बजट से जोड़ने की अनूठी पहल

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)माई भारत (MY Bharat) युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित बजट क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन जनपद आगरा सहित पूरे देश में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को देश की बजट प्रक्रिया, आर्थिक नीतियों और वित्तीय प्रावधानों से जोड़ना है।इस अवसर पर माननीय विधायक छोटेलाल वर्मा एवं जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बजट क्विज़ प्रतियोगिता 2026 के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। दोनों अतिथियों ने युवाओं से इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।जिला युवा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि बजट क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का मुख्य लक्ष्य केंद्रीय बजट को आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं के लिए सरल, सुलभ और समझने योग्य बनाना है। यह पहल युवाओं को यह समझने में मदद करेगी कि बजट का सीधा प्रभाव उनके दैनिक जीवन, शिक्षा, रोजगार और विकास योजनाओं पर कैसे पड़ता है।प्रतियोगिता की शुरुआत 3 फरवरी 2026 से होगी और यह 17 फरवरी 2026 तक चलेगी। यह बहु-चरणीय प्रतियोगिता होगी, जिसमें पहले चरण में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन क्विज़ आयोजित किया जाएगा। इसके बाद चयनित प्रतिभागी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में भाग लेंगे।विशेष बात यह है कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर चयनित विजेताओं को केंद्रीय बजट 2026 पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद का अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिता MY Bharat पोर्टल पर पंजीकृत युवाओं के लिए खुली है।माई भारत की यह पहल युवाओं में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने और उन्हें नीति निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सड़क हादसे में कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल क़ी दर्दनाक मौत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।थाना क्षेत्र के कान्हा गौशाला के पास रामजानकी मार्ग पर बाइक सवार कांग्रेस…

22 minutes ago

सेवा, अनुशासन और समर्पण के संदेश के साथ एनएसएस का विशेष शिविर संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज गोरखपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के…

1 hour ago

भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हुई सरयू की धरा

इशारू ग्राम की भव्य कलश यात्रा ने जगाया आध्यात्मिक उत्साह भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l इशारू…

3 hours ago

गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी बंटी राजभर गिरफ्तार, बरहज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

3 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस पर वृक्षारोपण अभियान, ग्रामीणों को किया गया जागरूक

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, मऊ द्वारा…

3 hours ago

ओवरलोड वाहनों पर पुलिस का शिकंजा: 24 घंटे में 14 वाहन सीज, अभियान से मचा हड़कंप

नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी-ओवरलोडिंग पर पुलिस का जीरो टॉलरेंस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago