बुद्ध पूर्णिमा हर्षोल्लास मानाई गई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय कलिंद इंटरमीडिएट कॉलेज, खरजरवा में बुद्ध पूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
उक्त अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य वकील सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध के व्यक्तित्व व कृतित्व से यह सीख मिलती है कि अहिंसा के पथ पर चलकर अनेकता में एकता कैसे लाई जा सकती है। गौतम बुद्ध के विचार में ऐसा जादू था कि जहां-जहां वे गए। वहां-वहां के लोग उनके विचारों से प्रभावित होकर जुड़ते गए और एक कारवां बन गया।
विश्व को जोड़ने का जो काम किया, विश्व के लिए एक मिसाल बन गया। वास्तव में गौतम बुद्ध के विचार विश्व के सभी देश मानने लगे तो विश्व में शांति स्थापित हो जाएगा। कहीं भी लड़ाई का नामोनिशान नहीं रहेगा और सभी लोग अमन चैन से रहेंगे।
उन्होंने कहा कि बुद्ध के साथ एक अद्भुत संयोग था कि वैशाख पूर्णिमा के दिन लुंबिनी में जन्म, वैशाख पूर्णिमा के दिन बोधगया में ज्ञान तथा वैशाख पूर्णिमा के दिन ही कुशीनगर में महापरिनिर्वाण हुआ। इसे एक अद्भुत संयोग ही कहा जाएगा।
उन्होंने कहा था कि बुद्धम शरणम गच्छामि अर्थात बुद्धि के शरण में जाइए, जिससे आपका भला होगा।
उक्त अवसर पर विद्यालय के छात्र एवं अध्यापकगण श्रीनिवास सिंह, लालमोहन चौरसिया, लाल बाबू यादव, कमलेश सिंह, संदीप कुमार मल्ल आदि विशेष रूप से मौजूद थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

3 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

3 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

7 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

7 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago