टूटे एचटी लाइन की चपेट में आने से जीजा साले की मौत

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)। सहतवार क्षेत्र के खानपुर में शनिवार के सुबह 5:30 बजे के करीब शौच करने जा रहे जीजा साले की 11000 वोल्ट के बिजली के करंट के चपेट में आने से मौत हो गयी। सुचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर कई बार घटना घटित होने के बाद भी तार न बदलने से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हल्दी सहतवार मार्ग खानपुर के पास जाम कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर जाम हटवाया ।
बताया जा रहा है कि खानपुर निवासी संदीप तिवारी 18 वर्ष पुत्र राजेश तिवारी अपने जीजा गाजीपुर जिले के नशीदीपुर निवासी अजय पांडे 24 वर्ष पुत्र रमेश पांडेय के साथ सुबह शौच करने के लिए जा रहा था अभी घर से लगभग 100 मीटर दूरी पर गया था कि पहले से खेत में टूट कर गिरा 11000 का बोल्ट के तार के चपेट में दोनों आ गये । जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी। किसी ने घर आकर बताया जीजा साले वहां खेत गिरे पड़े हैं। घरवाले वाले जाकर देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।घर वालो का रो रो कर बुरा हाल हो गया। घर और आसपास के लोग दोनों को उठाकर चिकित्सक के पास ले गये। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में गुस्साए लोगों ने रोड को जाम कर दिया। उनका कहना है कि यहां पर अक्सर तार टूट कर गिरता रहता है। एक वर्ष के अन्दर पाँच छ: लोगों की बिजली की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। बिजली विभाग को कई बार इसका सूचना दिया गया है । लेकिन कभी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं । गुस्साए लोगों को पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर कर शांत कराया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

22 minutes ago

30 मार्च को बस्ती मंडल में लगेगी पेंशन अदालत, 28 तक दें आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…

35 minutes ago

Ghaghara Bridge Accident: तुर्तीपार पुल निर्माण में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…

40 minutes ago

बिहार दिवस 2026: उत्कृष्ट योगदान पर शिक्षक मृत्युंजय कुमार और विनोद कुमार सम्मानित, शिक्षा जगत में बढ़ाया मान

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…

1 hour ago

नवारम्भ उत्सव से गूंजा प्राथमिक विद्यालय रामपुर, नए सत्र का हुआ उत्साहपूर्ण आगाज़

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…

2 hours ago

दबंगई की हद: दंपति पर चाकू-चेन से हमला, घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…

3 hours ago