मृतक का फाइल फोटो
मुर्गे की दुकान के भाड़ा को लेकर हुआ विवाद
बघौचघाट,देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) दुकान का भाड़ा मांगने के विवाद में बहनोई के भाई ने साले पर मुर्गा काटने वाले चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना बघौचघाट थाना क्षेत्र बजरहा के समीप हुई। घटना की जानकारी होते ही सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है। थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरहा निवासी जाकिर अंसारी 32 वर्ष पुत्र जहीर अंसारी अपने गांव के समीप मेन मार्ग के किनारे मुर्गा काटने की दुकान चलाता था। इससे पहले उस जगह पर जाकिर के बहनोई का भाई मुर्गे की दुकान चलाता था। मुर्गे की दुकान के जगह का भाड़ा और रुपए को लेकर गुरूवार की शाम को जाकिर और उसके बहनोई के भाई के बीच विवाद हो गया।जिसमे बहनोई के भाई ने मुर्गा काटने वाले चाकू से जाकिर पर वार कर दिया।मौके पर पहुंचे परिजन गंभीर रूप से घायल को आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी पथरदेवा ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिए।तहरीर के आधार पर मामले में पुलिस आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है।उधर मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गई,मां सलमा का रो रो कर बुरा हाल है।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…