Categories: Uncategorized

साढू द्वारा अपने ही साढू व साली पर घर कब्जा करने का लगाया आरोप

पीड़ित साढू परिवार लेकर दर दर भटकने पर मजबूर

तुर्कपट्टी/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
आजकल दो साढूओं के रिश्तों की प्रगाढ़ता की चर्चा खूब होती है एक साढू ने अपने ही सगे साढू व साली पर घर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार पहुंच कर अपनी आपबीती सुनाई लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।हलाकि पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव सोहंग निवासी इम्तियाज ने पुलिस को तहरीर सौंप कर आरोप लगाया है कि विगत 2 साल पहले वह अपने गांव की पुश्तैनी जमीन पर बनाये अपने मकान को गांव में रह रही अपनी साली सिमरन उसके पति नईम उर्फ छोटू को परिवार व दो छोटे बच्चों के साथ रहने के लिए लिखित रुप मे दे दिया और खुद बाहर कमाने चले गए।जब वह दो साल बाद वापस आए और अपनी मकान खाली करने की बात कहे तो साली सिमरन व नईम फर्जी दस्तावेज के सहारे उस मकान पर अपना मालिकाना हक जताने लगे। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो वह नईम व सिमरन पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दिया।इस बीच लोगों ने मामले का सुलह करा दिया लेकिन सिमरन पुनः पलट गई और घर पर ताला लगा दिया,ताला खोलने को लेकर भी दोनों पक्ष में हाथापाई भी हुई।आक्रोशित गांव वालों ने सोमवार को पुलिस पर कब्जा नहीं दिलाने का आरोप लगाकर गांव में हंगामा खड़ा कर दिया।इस बीच जिपंस प्रतिनिधि राजन शुक्ला ने उपजिलाधिकारी कसया को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। उपजिलाधिकारी द्वारा नायब तहसीलदार व कानूनगों को मौके पर भेजा भी गया था।इस सम्बंध में तहसीलदार कसया धर्मबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के यहां से आये पत्र के आधार पर मौके का निरीक्षण किया गया।जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों का सौंप दिया जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पतिदेव की कहानी

वादा करो कि बेलन का उपयोगचपाती बनाने के लिये ही करोगी,वादा दिवस, पति देव की…

53 minutes ago

बी, सी और डी ग्रेड योजनाओं पर डीएम सख्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास कार्यों में ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं होगी। जिलाधिकारी संतोष कुमार…

54 minutes ago

पटना पुलिस अलर्ट, वैलेंटाइन डे को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना में वैलेंटाइन डे का विरोध: हिंदू शिव भवानी सेना ने कपल्स को थमाई हनुमान…

56 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार को मिली बड़ी राहत, ₹35,000 की पूरी रकम वापस

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए महराजगंज पुलिस ने एक…

2 hours ago

समाधान दिवस में भूमि विवाद मामलों पर प्रशासन सख्त, पुलिस और राजस्व टीम को संयुक्त जांच के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान को प्राथमिकता देते हुए जिला…

2 hours ago

विकास भवन में प्रशासनिक सख्ती, मुख्य विकास अधिकारी ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनहितकारी बनाने की दिशा में…

2 hours ago