शिलापट्ट तोड़ना विपक्ष की अपराधिक और ओछी मानसिकता – प्रशांत शाही

गोला/बड़हलगंज (राष्ट्र के परम्परा)। डेईडीहा में बनवारपार मार्ग से एसपी मौर्य मेमोरियल स्कूल तक चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी द्वारा इसी हफ़्ते बीते मंगलवार को अपने निधि से बनवाये गये रोड का शिलान्यास किया गया था! जिसे मनबढ़ो द्वारा आज तोड़ दिया गया! वहाँ के कार्यकर्ताओं द्वारा जानकारी दी गई जिस पर विधायक पीआरओ भाजपा नेता प्रशान्त शाही ने रोष व्यक्त किया व कड़ी निंदा की और कहा कि विपक्ष योगी मोदी के नेतृत्व में लोकप्रिय विधायक राजेश त्रिपाठी द्वारा चिल्लूपार में लगातार हो रहे विकास कार्यों से बौखला गया है और उसे अपनी ज़मीन खिसकती हुई नज़र आ रही हैं, जिससे लगातार ऐसी घटनाएँ दुर्भावना से की जा रही है। अभी कुछ दिन पहले भी गोला में रानीपुर सड़क का शिलापट्ट इन्ही लोगो द्वारा तोड़ दिया गया था जिसपर आपत्ति की गई थी। आज फिर डेईडीहा में मंगलवार को किए गये सड़क के उद्घाटन के शिलापट्ट को तोड़ दिया गया, इसे भी दोबारा तोड़ा गया है, पहले शिलान्यास का पत्थर लगा था जिसे तोड़ दिया गया था। विभाग द्वारा पुनः शिलापट्ट लगा कर उद्घाटन किया गया था। इसे भी मनबढ़ो ने तोड़ दिया ! इन लोगो को शुरू से ही सिर्फ़ अपना विकास दिखता है जनता के विकास से ये बौखला जाते है और अपनी घटिया और अपराधिक मानसिकता को प्रदर्शित करते रहते है, इसी कारण चिल्लूपार की जनता इन्हें बार बार हरा के असलियत से परिचय करा रही हैं। लेकिन फिर भी ये जनता को अपमानित करने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ रहे है ! इन घटनाओं की जाँच कराई जा रही है जो भी दोषी होगा सख़्त कार्यवाही होगी और उन्हें जेल भेजा जायेगा।

Karan Pandey

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

6 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

8 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

8 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

9 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

9 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

19 hours ago