बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
१८ दिसंबर से होने वाली परीक्षा का महाविद्यालय शिक्षक करेंगे बहिष्कार। बरहज गुआक्टा बृहद कार्यकारिणी के निर्णय के अनुपालन में स्थानीय बी आर डी बी डी पी जी कॉलेज आश्रम बरहज देवरिया के शिक्षक सेमेस्टर परीक्षाओं का पूर्ण बहिष्कार,करेंगे।इस आशय का निर्णय शिक्षकों की बैठक में लिया गया और इस निर्णय से महाविद्यालय के प्राचार्य को भी लिखित रूप से अवगत करा दिया गया।शिक्षक नेता प्रोफेसर अजय कुमार मिश्र, ईवीएम प्रोफेसर आरती पांडेय ने बताया की 15.12.2023 के बृहद गुआक्टा कार्यकारिणी ने अपनी निम्नलिखित मांगे पूरी न होने तक सेमेस्टर परीक्षाओं के बहिष्कार का निर्णय लिया है।
(1,,) कुलपति द्वारा दिये गये आश्वासनों को पूर्ण न करना
(२) कुलपति द्वारा शिक्षकों के निर्वाचित प्रतिनिधि से मिलने से इंकार करना।
(३) गुआक्टा द्वारा मांगी गई सूचनाओं को प्रदान न करना।
(४) पूर्व की भांति गुआक्टा अध्यक्ष को परीक्षा समिति में कोआप्ट न करना
(५) नये शोध आर्डिनेंस के लिए बनने वाली समिति में गुआक्टा का प्रतिनिधित्व न होना
(६)डी आर सी को विस्तृत न करना और महाविद्यालयी शिक्षकों को प्रतिनिधित्व न देना
(७) प्रोन्नति हुए महाविद्यालय के प्रोफेसरों को विभिन्न समितियों में अभी तक स्थान देना
(८) शीतावकाश के अवकाशों की मनमानी कटौती करना
(९)स्नातक शिक्षकों को अभी तक निर्देशक न बनाना
(१०), पारिश्रमिक का लम्बे समय से भुगतान न होना
उपरोक्त बिषमताऔ के निराकरण के विना गुआक्टा के सदस्य सेमेस्टर परीक्षाओं में किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं करेंगे। शायद कुलपति की नजर में केवल दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में केवल विश्वविद्यालय के प्राध्यापक आते हैं, न की महाविद्यालय के शिक्षक।महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने अपनी सहमति व्यक्त किया है।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (BKT) क्षेत्र…
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। महीनों के इंतज़ार के बाद फिल्म रामायण का टीजर हनुमान जयंती…
नई दिल्ली/कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के मालदा में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव…
IPL 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग के नॉलेज पार्टनर जनाग्रह के सहयोग से नगरीय…