भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों के विकास हेतु मंथन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के मैत्रेय भवन परिसर में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों के विकास हेतु आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें बौद्ध व जैन पर्यटन स्थल के विकास को लेकर मंथन किया गया। इस क्रम में महात्मा बुद्ध से संबंधित ग्रामों के ग्राम प्रधानों से महात्मा बुद्ध की ऐतिहासिकता व पुरातत्विक साक्ष्यों के संदर्भ में जानकारी ली गई। बैठक में बदुराव, फरेंदहा, उस्मानपुर, सुमही बुजुर्ग, धनहा, पुरैना घाट, सठियवां, मधुरिया आदि के ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने ग्रामों में बुद्ध कालीन स्थल की ऐतिहासिकता के बारे में जिलाधिकारी को बताया।
जिलाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संबंधित स्थल के साथ-साथ क्षेत्र का विकास है। उन्होंने बैठक में ग्राम सचिवों को निर्देशित किया कि ग्रामों से प्राप्त ऐतिहासिक चीजें जो महात्मा बुद्ध से संबंधित है, उसकी जानकारियां एकत्र कराये। महात्मा बुद्ध से संदर्भित मार्ग से जुड़ी हुई जानकारियों को सूचनापट्ट के माध्यम से अवगत कराया जाए। इस क्रम में गांव के बुजुर्ग लोगों के ज्ञान व अनुभव को भी साझा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह जनपद कुशीनगर के लिए सौभाग्य की बात है कि, ऐतिहासिक स्थल के रूप में पुरातात्विक चीजें प्राप्त हुई है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की हैं कि पर्यटन व ऐतिहासिकता के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक स्थलों पर छोटे-मोटे विकास के कार्य खुद भी करावें। जनपद में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए। इस क्रम में पर्यटन विभाग की टीम भी संबंधित स्थल का निरीक्षण करे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पाण्डेय, उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल, अपर मुख्य अधिकारी विंध्याचल कुशवाहा, तहसीलदार मांधाता सिंह व अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रिश्तों में धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश: मेरठ कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी-प्रेमी को फांसी

मेरठ में रिश्तों का खौफनाक अंत! पत्नी और प्रेमी को फांसी की सजा, पति की…

45 minutes ago

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

59 minutes ago

न्यायिक अधिकारी जागृति के निधन से सदमे में अधिवक्ता समुदाय, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…

1 hour ago

शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…

1 hour ago

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर टीचर्स ऑफ बिहार की विशेष पहल

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…

1 hour ago