कटया क्षेत्र के पकड़ीयार गांव में चल रहे रामकथा का पहला दिन
कटया/गोपालगंज(राष्ट्र की परम्परा)।इस संसार में राम नाम का के जप में इतनी शक्ति है कि जप मात्र से ही मनुष्य को ब्रम्हज्ञान की प्राप्ति हो जाता है जिसके कारण वह इस भवसागर से छुटकारा पा जाता है।उक्त बातें क्षेत्र के पकडीयार ग्राम में चल रहे श्री राम कथा के प्रथम दिन जयराम धाम देवरिया जिले से पधारे आचार्य अजय शुक्ल ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए कहा। उन्होंने कहा कि भगवान राम का महत्व इसलिए नही है कि वह अपने जीवन में बहुत ही मुश्किल झेले।महत्व का कारण यह है कि उन्होंने विपत्ति के समय भी अपना धैर्य नही खोया।अपनी शालीनता के बल पर नही किसी पर क्रोधित हुए, नही किसी को कोसा नही घबराये या उत्तेजित हुए।इस हालत में भी बहुत ही मर्यादित तरीके से रहे। इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम कहा गया है।आज जरूरत है कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चल कर सांसारिक मोहमाया से विरक्त होकर प्रभु की सेवा में लग कर जीवन का सुखमय आनंद लें।रामनाम की महिमा अपरंपार है अन्य नामों की अपेक्षा रामनाम हजार नामों के समान है। कथा के दौरान मुख्य यज मानशारदा प्रजापति, सरस्वती देवी, राजकुमार प्रजापति,सुखलाल प्रजापति, संजय, सरोज देवी, मंटू मिश्र, राधिका देवी, अवधेश मिश्र, शिवम प्रजापति, महातम,पंडित गणेश ,पंडितसुजीत, आचार्य प्रेमशंकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…
पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…
1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…
‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…
फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…