प्रेमी ने प्रेमिका के घर के सामने लगायी आग, हालात गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत अमडरिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहां प्रेमिका के घर के सामने प्रेमी ने फिल्मी अंदाज में सुसाइड का प्रयास किया। प्रेमी ने न सिर्फ अपने शरीर पर पेट्रोल डाला, बल्कि आग भी लगा लिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह आग बुझाकर ग्रामीणों ने युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। अमडरिया गांव की यह घटना सीसीटीवी में कैद है। कैमरा फुटेज को देख लोगों का कलेजा कांप जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक कही बाहर कमाने गया था, जहां से मंगलवार की सुबह गांव आया और फिल्मी स्टाइल में तथाकथित प्रेमिका के दरवाजे पर पहुंचा। हाथ में पेट्रोल लिए युवक युवती पर शादी करने के लिए हामी भरने का दबाव बनाने लगा। युवती ने इनकार कर दिया तो नाराज युवक उसके घर के सामने ही अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। युवक को जलता देख अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें देख लोग भाग खड़े हुए। बहुत प्रयास से आग पर काबू पाकर ग्रामीणों ने झुलसे युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। फेफना थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, प्रीमियम पेट्रोल 11 रुपये तक बढ़ा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार…

5 hours ago

Iran-US Tension: 18 अमेरिकी कंपनियों को ईरान की धमकी, गूगल-एप्पल भी निशाने पर

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

5 hours ago

विकसित भारत 2047 के सपने पर भिक्षावृत्ति का साया: क्या योजनाओं की विफलता है असली वजह?

विस्तृत होता भिक्षावृत्ति क्षेत्र- क़्या भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण सरकारी…

7 hours ago

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

9 hours ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

9 hours ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

16 hours ago