मुठभेड़ के दौरान इनामी लुटेरा गिरफ्तार

आरोपी के पास से नगदी सहित तमंचा कारतूस बरामद

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
अहरौला थाना की पुलिस ने सोमवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान एक इनामी लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गयी। अभियुक्त पूर्व में भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हुई लूटपाट की घटना में आरोपी है। उसके पास से लूट के 2200 रूपये और तमंचा-कारतूस बरामद किया गया है। अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में पूर्व में 3 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
23 अक्टूबर की सुबह थानाध्यक्ष अहरौला सुनील कुमार दुबे व थानाध्यक्ष तहबरपुर मधुपनिका को मुखबीर से सूचना मिली कि फाइनेंस कंपनी एजेंट से लूट की घटना में शामिल अभियुक्त, पूर्वांचल एक्सप्रेस के पास खादारामपुर पुलिया के पास मौजूद है। इस सूचना पर एक्सप्रेस वे के पास पहुंचकर पुलिस द्वारा की गई घेराबन्दी के दौरान मुठभेड़ में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल यादव पुत्र उदय भान यादव निवासी ग्राम करमुल्लापुर थाना जैतपुर अम्बेडकरनगर के रूप में हुयी। उसके पास से देशी तमंचा, कारतूस तथा लूट के 2200 रूपये बरामद हुए है। घायल अभियुक्त को सुबह 6.25 बजे गिरफ्तार कर इलाज हेतु सीएचसी अस्पताल अहरौला में भर्ती कराया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने 23 अगस्त को भारत फाइनेंस कम्पनी के वसूली एजेन्ट से उसके मोटर साईकिल की डिग्गी मे रखी हेण्ड बैग, जिसमे वसूली का पैसा 122518 रुपया व एक टैबलेट मय बायोमैट्रिक तथा उसका मोबाइल ग्राम बहेरा नहर के पास से लूटा गया था।

rkpnews@desk

Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरहज में उत्साह के साथ आयोजित हुए योग कार्यक्रम

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की सहभागिता में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

2 hours ago

मानसून से पहले पशुओं का टीकाकरण क्यों जरूरी? खेड़ली गद्दीयान से शुरू हुआ जागरूकता अभियान

अदाणी फाउंडेशन ने 3,000 पशुओं के टीकाकरण का रखा लक्ष्य, गलघोंटू बीमारी से बचाव पर…

2 hours ago

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव का भव्य स्वागत किया

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बरहज/देवरिया…

3 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टीचर्स ऑफ बिहार की अनूठी पहल, 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन क्विज में लिया हिस्सा

सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग…

3 hours ago

स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय समानता दल ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सौंपा ज्ञापन

देवरिया में चिकित्सकों की कमी और स्थानांतरण नीति की समीक्षा की मांग लखनऊ (राष्ट्र की…

3 hours ago

कैंपियरगंज हत्याकांड का खुलासा: मामी की हत्या कर जेवरात लूटने वाली भांजी गिरफ्तार

तानों से नाराज होकर रची हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से काटा…

4 hours ago