पुस्तके मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र- प्रो.अजय मिश्रा

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर महाविद्यालयों में मनाए जा रहे पांच दिवसीय शिक्षक पर्व के तीसरे दिन स्थानीय बाबा राघव दास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम में पुस्तकों की महत्ता और अध्ययन की उपादेयता विषयक परिचर्चा संपन्न हुई। परिचर्चा को संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य प्रो.अजय मिश्र ने कहा की पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र हैं। आज सूचना क्रांति के युग में डिजिटल इंडिया का महत्व जरूर बढ़ा है लेकिन आज भी प्रामाणिक ज्ञान के लिए पुस्तकों का अध्ययन अत्यंत जरूरी है ।उन्होंने छात्रों का आवाहन किया की ज्ञान वृद्धि के लिए स्तरीय पुस्तकों का अध्ययन में नियमित रूप से करें।प्रो.मिश्र ने सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने उच्च स्तरीय साहित्य का न केवल अध्ययन किया बल्कि औरों को भी इसका अनुकरण करने पर जोर दिया। क्योंकि वे जानते थे कि भारत का भविष्य कक्षाओं से होकर गुजरता है ।परिचर्चा को संबोधित करते हुए दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर बीपी पांडे ने मानव जीवन में अध्ययन और पुस्तकों की उपादेयता को विस्तार से रेखांकित किया। डॉक्टर राधाकृष्णन की कृति भारतीय दर्शन के अनेक उदाहरणों के माध्यम से उन्होंने स्तरीय पुस्तकों के अध्ययन पर जोर दिया ।परिचर्चा को मुख्य नियंता श्री उमेश ने भी संबोधित किया। अध्यक्षीय संबोधन में वाणिज्य विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ बी पी उपाध्याय ने अध्ययन को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए कहा उच्च स्तर की पुस्तकों के अध्ययन से ही दीर्घ कालिक सफलता पाई जा सकती है ।डॉक्टर राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने छात्र-छात्राओं का आवाहन किया कि वे उनके बताए गए मार्गों का अनुकरण कर जीवन में सफल हो सकते हैं।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

बाढ़ राहत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील से तंत्र तक हिल गया सिस्टम

भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…

47 minutes ago

भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…

1 hour ago

अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो…

2 hours ago

10 अप्रैल से तीन पालियों में होंगी सम सेमेस्टर परीक्षाएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…

2 hours ago

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम का संकल्प दोहराया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…

2 hours ago

बलिया जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री…

3 hours ago