बोलेरो ने बाइक सवार को रौंदा,चालक की मौत तथा एक व्यक्ति घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बृजमनगंज फरेंदा मार्ग पर प्रकाश साड़ी सेंटर के समीप बीती देर रात तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक सवार को जबरदस्त ठोकर मारकर भाग निकला। घटना में बाइक चालक की मौत हो गई तथा बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार बीती रात करीब 03 बजे फरेंदा मार्ग पर निकट प्रकाश साड़ी सेंटर कस्बा बृजमनगंज में बाइक व अज्ञात बोलेरो में जबरदस्त टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल नंबर U P- 55 H 9637 पर सवार इम्तियाज अली उर्फ मुन्ना पुत्र रोजन अली निवासी पकड़ी थाना उस्का बाजार जिला सिद्धार्थ नगर उम्र 35 वर्ष की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मोटरसाइकिल पर बैठे श्याम पुत्र त्रिवेणी टड़ीया बाजार थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है बोलेरो सवार मौके से भाग गया।

         इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि   पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु शव को जिला चिकित्सालय महाराजगंज भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत किया जायेगा।विधिक कार्यवाही की जा रही है।
rkpnews@desk

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

4 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

4 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

4 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

4 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

4 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

4 hours ago