महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बृजमनगंज थानाक्षेत्र के फरेंदा बृजमनगंज मार्ग पर समय माता मंदिर के पास बीती मध्य रात मे बोलेरो यूपी-56 वी 4968 चौड़ाहिया कैंपियरगंज बारात से वापस ग्राम बेलही थाना कोल्हुई बाजार जा रही थी कि रास्ते में समय माता मंदिर के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई,जिसमें 11 लोग सवार थे। घायलों को इलाज हेतु एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी बनकटी पहुंचाया गया जिसमें से 8 लोगों को महराजगंज रेफर कर दिया गया है । घायलों मे राजकुमार पुत्र सदरी यादव ,अखिलेश पुत्र धर्मेंद्र पासवान , दीनानाथ पुत्र राकेश विश्वकर्मा ,अवधेश पुत्र श्रीराम , अनूप पुत्र सुग्रीव साहनी , कन्हई पुत्र राजबहादुर यादव,राधेश्याम पुत्र गौरी,मनमोहन पुत्र गणपत,संतराम पुत्र लालमन आदि है। गनीमत रहा कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है । घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
होलाष्टक की मान्यताएं हमें संयम,अनुशासन और आत्मचिंतन का संदेश देती हैं, जबकि होली का रंगोत्सव…
सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दतीवढ़ निवासी कक्षा आठवीं के…
बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश,लखनऊ की सदस्य गीता विश्वकर्मा के…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए औरैया…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के…